पटना, 10 फरवरी 2019: विद्या की देवी सरस्वती की पूजानोत्सव के दौरान आज जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज राजधानी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में घूम – घूम कर मां शारदे की पूजा की और प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए कामना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूजा आस्था का मामला है। यह हमारी समृद्धि परंपरा का प्रतीक है, जो हमें जीना का रास्ता अनुशासित करता है। लेकिन हमें समय, काल परिस्थिति के हिसाब से खुद को बदलना होगा। हमें अच्छी चीजों का अनुकरण करना होगा।
पप्पू यादव ने उक्त बातें पटना के भारती गर्ल्स छात्रावास आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लेते हुए कही। इसके बाद बीएन कॉलेज, मिंटो छात्रावास, जैक्सन छात्रावास, न्यू हॉस्टल, फैराडे हॉस्टल, केबेंडिस हॉस्टल, न्यूटन हॉस्टल, हथुआ छात्रावास, सी बी रमन हॉस्टल, रानीघाट कैम्पस,चौरसिया भवन, पटेल छात्रावास और सैदपुर होस्टल, ऋषभ राज बॉयज हॉस्टल आदि जगहों पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में शामिल हुए।







