डॉ दिलीप अग्निहोत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी से लगाव पहले के मुकाबले ज्यादा व्यापक हुआ है। यह तथ्य उनके रोड शो से प्रमाणित हुआ। इस रोड शो के माध्यम से मोदी ने बड़ी लकीर खींच दी है। उनका यहाँ जो करिश्मा दिखाई दिया, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी को यहां से मोदी के खिलाफ लड़ने की अटकलें लगती रही है। लेकिन इसके बाद शायद यह अटकलें धीमी पड़ जाएगी। यह अनुमान है कि काशी की जनता का मोदी पर विश्वास कायम है।
उनका रोड शो लंका स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। करीब दस किलोमीटर की यात्रा मोदी ने जनसैलाब के साथ की।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के साथ इसका समापन हुआ। इस रोड शो में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एकता का भी प्रदर्शन हुआ। इसमें देश के अनेक नेता शामिल हुए। पूरे देश का ध्यान इस रोड शो की ओर था।






