Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    लंका में फिदाइन रावण का हमला

    By April 28, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655

    श्रीलंका में आतंकवादी हमलों के बाद की स्थिति में अभी कोई सुधार नहीं देखने को मिला है। नफरत के सौदागरों ने लंका को फिर दहलाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी है। इस बार दोबारा हुए फिदायन हमले में 15 लोगों की मौत हो गयी है जिसमे मरने वालों में 6 बच्चे और 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि श्रीलंका सरकार ने सीरियल ब्लास्ट से जुड़े संदिध की तलाश और तेज कर दी हैं।

    शनिवार को सुरक्षाबलों ने बट्टी कलोवा में सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन आईएस और नेशनल तौहीद जमात एनटीजे से जुड़े ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान आतंकियों में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी भी कर दी। एक हमलावर ने खुद को भी उड़ा लिया इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं नेशनल तौहीद जमात और ‘जमाते मिलातू इब्राहिम’ नाम के दो संगठन सरकार ने बैन कर दिए हैं।

    Image result for lanka assault

    फ़िलहाल पडोसी श्रीलंका में आतंकवादी हमलों के बाद स्थिति अभी तक डरावनी बनी हुई है। तीन दिनों के अंतराल के बाद फिर विस्फोट होना बताता है कि जेहादी आतंकवाद वहां किस तरह पांव पसारने में सफल हो गया था। राजधानी कोलंबों से 40 किलोमीटर दूर पूर्वी शहर पुगोदा में न्यायालय के खाली भूमि पर हुए विस्फोट में यद्यपि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन है तो यह गंभीर घटना ही। ईस्टर पर्व के मौके पर आतंकवादी वारदातों के बाद तीन विस्फोट हो चुके हैं और जगह-जगह विस्फोट बरामद हो रहे हैं।

    खतरा इतना बड़ा है कि अंतत: नागरिक विमानन प्राधिकरण ने श्रीलंका के हवाई क्षेत्र में ड्रोन और मानव रहित विमानों के उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। जितनी सूचनाएं श्रीलंका केंद्रित आतंकवादी खतरों के बारे में मिल रही है उसमें धरती, आकाश और समुद्र तीनों ओर से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाना अपरिहार्य हो गया है। देश भर से अब तक करीब 80 संदिग्धों के गिरफ्तार होने की सूचना है। इनसे पूछताछ की जितनी सूचनाएं बाहर आई हैं वो हैरत में डालतीं हैं।

    आतंकवादी नेटवर्क पूरे देश में फैलता रहा और सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। नेशनल तौहीद जमात या एनटीजे की गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस एवं प्रशासन को मिलती रही, कई जगह उनके बारे में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई मगर पता नहीं क्यों इसे गंभीरता से नहीं लिया गया? लापरवाही का आलम ही था कि भारत द्वारा तीन बार हमलों की चेतावनी को भी हल्के में लिया गया। जाहिर है, रक्षा सचिव एवं पुलिस प्रमुख के बाद पुलिस के नीचे स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई होने वाली है।

    Image result for lanka assault

    अब ऐसा लग रहा है कि श्रीलंका सरकार ने एक बार देश की पूरी तरह सफाई करने का अभियान चला दिया है। हजारों की संख्या में सेना को उतारा जाना और व्यापक तलाशी अभियान से यह पता चलता है लिट्टे के अंत के बाद सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो चुका देश जैसे आतंकवादी हमलों का आघात लगते ही चौकस हो गया है। सीमा पार की गतिविधियों पर किसी देश का वश नहीं हो सकता है किंतु अपनी भौगोलिक सीमाओं के अंदर तो वह कार्रवाई कर ही सकता है।

    श्रीलंका की दशा में भारत के लिए भी सबक छिपा है। हमारे यहां भी आतंकवाद और सुरक्षा को लेकर बड़ा वर्ग विकृत धारणा रखता है। इसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल कहा जा रहा है। यह मानसिकता ठीक नहीं। श्रीलंका में आतंकी हमला और उसके बाद आ रही सूचनाओं के मद्देनजर भारत को भी अपने रवैये में बदलाव की जरूरत है। 

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading