पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाना होगा : गौतम आनंद
पटना, 5 अगस्त 2019 : पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के द्वारा पटना सायंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद अपने साथियों के साथ पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने, शिक्षकों और क्लास रुम पर्याप्त रूप में उप्लब्ध कराने, विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सम्बोधन के दौरान जमकर नारे लगाये।
मौके पर हंगामा को बढ़ता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र परिषद के नेताओं से पूछा कि -क्या चाहिये। मुख्यमंत्री के इस सवाल पर छात्र परिषद के साथियों के साथ पूरे पंडाल में बैठे छात्र और शिक्षक एक स्वर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दर्जा का मांग की आवाज बुलंद की। वहीं, मुख्यमंत्री के सम्बोधन के दौरान रुक रुक कर छात्र परिषद के छात्र नेता अपनी मांगों को उठाते रहे। अंतिम में जब उप राष्ट्रपति एम.वैंकया नायडू सम्बोधन करने छात्र परिषद के छात्रों ने पुन: अपनी मांगों को लेकर हंगाम नारेबाजी करने लगे, तब उपराष्ट्रपति ने छात्रों को आश्वासन दिया और कहा कि मेरे ओर से जो पहल किया जाना चाहिये, वो पहल मैं पटना विश्वविद्यालय के हित के लिये जरुर करूंगा।
यही आश्वासन विश्वविद्यालय के हित में राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी दिया । इससे पटना विश्वविद्यालय के छात्रों शिक्षकों और कर्मचरियों के बिच एक उम्मीद दिखा । मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वालों में गौतम आनंद,राहुल रुद्र,आर्यन राय,नीरज,नीतिश,रौशन,शिवम,सत्यम,मृणाल,हकीम,सहित कई छात्र शामिल थे।






