Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ को मिला पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी का समर्थन

    By August 11, 2019 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607

    सूबे के अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर दिया एकदिवसीय धरना

    पटना, 11 अगस्त 2019: बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की ओर से आज पटना के गर्दनीबाग में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया, जिसकी अध्‍यक्षता संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेंद्र कुमार ने किया और संचालन संघ के महासचिव डॉ विपिन बिहारी ने किया। इस दौरान अतिथि शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री द्वारा किये वादे के अनुसार, सरकार से 72 घंटे की भीतर नियोजन में समायोजन कर राज्य के 4203 कार्यरत +2 अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल करने की आधिकारिक घोषणा की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्‍ठ नेता अब्‍दुलबारी सिद्दिकी ने भी धरना स्‍थल पर पहुंच कर अतिथि शिक्षकों को अपना समर्थन दिया।

    संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि विगत 17 जुलाई 2019 को बिहार के शिक्षा मंत्री श्री कृष्णनंदन वर्मा के सरकारी आवास का घेराव के बाद उनके बुलावे पर संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के वार्ता के बाद शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गए आश्वासन पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि +2 कार्यरत अतिथि शिक्षकों (जिनकी संख्या 4203 है) को उनकी सेवा 60 वर्ष नियमित करते हुए दक्षता परीक्षा का मौका प्रदान करने के फैसले पर सरकार विचार कर रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा सरकार एक सप्ताह के अंदर करेगी। लेकिन एक सप्ताह होने के बाद भी सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ को बाध्य होकर आंदोलन का निर्णय करना पड़ रहा है।

    वहीं, संघ के उपसंरक्षक बबन यादव ने कहा कि जब तक अतिथि शिक्षकों की मांग सरकार द्वारा मान नहीं ली जाती, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। धरना में पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, प्रो. गुलाम गौस, पूर्व मंत्री सह पाज प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद, संघ के नेता दीपक कुमार, अजीत कुमार लोहिया, संघ के 38 जिलाध्‍यक्ष के साथ संघ के तमाम वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading