पटना, 03 सितम्बर 2019: श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर साईं हेल्थ केयर और ओरो डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में गणपति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट व साईं हेल्थ केयर के निदेशक डॉ राजीव कुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर तमाम देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बप्पा ने विघ्नहर्ता हैं और वे सबों को दुख हरते हैं। हमारी कामना है कि बप्पा हर साल ऐसे ही आयें और अपने भक्तों के सारे कष्टों का निवारण करें।
बिहार के प्रसिद्ध डेंटिस्ट व ओरो डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि यह त्यौहार विभिन्न समुदायों को शांति, भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है, दशकों से हम सब सद्भावना के इस पर्व को मिलजुलकर मनाते है और गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत करते हैं। सब पर गणपति बप्पा की कृपा बनी रही है, यही कामना है।






