लखनऊ: ला मार्टिनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में अन्वय ने आज गुरुवार को दो स्वर्ण पदक और जीत लिए। अब तक अन्वय ने सात इवेंट में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वह पहली दफा जूनियर ग्रुप में उतरे हैं। यह अरसे बाद पहला मौका होगा जब कोई स्विमर पहली बार में जूनियर का चैंपियन बनेगा। गुरुवार को अन्वय का 100 मीटर बैक स्ट्रोक देखने का मौका मिला। गजब की फिनिशिंग की उसने।







