लखनऊ,02 अक्टूबर 2019: गोमतीनगर में गांधी जयंती के अवसर पर पॉलीथिन बहिष्कार जागरूकता रैली निकाली गई। इसका आयोजन गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने किया था।
जय सुभाष पब्लिक स्कूल से शुरू हुई रैली विशाल खण्ड ,कैप्टन मनोज पाडेय चौराहा, पत्रकारपुरम, मेयो अस्पताल होते हुए इसी विद्यालय पर समाप्त हुई। पत्रकारपुरम चौराहे पर पॉलीथिन के दुष्परिणाम पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महासमिति के अध्य्क्ष प्रो बीएन सिंह, महामंत्री डॉ राघवेंद्र शुक्ल, जय सुभाष स्कूल के बच्चे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।






