Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    एक्शन वीडियो गेम से आपके मस्तिष्क को पहुंच सकता है नुकसान : अध्ययन

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2017Updated:August 8, 2017 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    अगर आप बहुत ज्यादा एक्शन वीडियो गेम खेलते हैं तो सावधान हो जाएं, इससे आपके मस्तिष्क के ग्रे मैटर (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का मुख्य अवयव) में कमी आ सकती है। इस कमी से तनाव, स्किजोफ्रेनिया (एक प्रकार का पागलपन) और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ जाता है। एक नए अध्ययन में इससे संबंधित चेतावनी दी गई है।
    कनाडा के यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि एक्शन गेम खेलने के आदी लोगों के हिप्पोकैम्पस में ग्रे मैटर कम होता है। हिप्पोकैम्पस, मस्तिष्क का ऐसा बडा हिस्सा होता है जो अतीत के अनुभवों को याद रखने के लिए जिम्मेदार होता है।
    पहले के कई अध्ययनों ने यह दिखाया था कि हिप्पोकैम्पस में कमी से व्यक्ति में मस्तिष्क संबंधी बीमारी के पैदा होने का खतरा रहता है। इससे पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसआॅर्डर (पीटीसीडी), अल्जाइमर, स्किजोफ्रेनिया और तनाव जैसी बीमारियां हो सकती है।
    वीडियो गेम्स से मस्तिष्क की संज्ञानात्मक प्रणाली को लाभ मिलता है। यह विशेष तौर पर विजुअल अटेंशन और लघु अवधि की याददाश्त से संबंधित है। लेकिन ऐसे सबूत भी है कि इससे हिप्पोकैम्पस संबंधित खतरे पैदा होते हैं।
    अनुसंधानकर्ताओं ने करीब 100 (51 पुरष और 46 महिलाएं) लोगों को लेकर उन्हें कई तरह के एक्शन गेम 90 घंटे तक खेलने को दिए। अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने गेम खेलने के आदी लोगों का मस्तिष्क स्कैन करके उसकी तुलना नहीं खेलने वालों लोगों से की। उन्होंने पाया कि गेम के आदी लोगों के मस्तिष्क में ग्रे मेटर की कमी थी।
    इसके बाद उन्होंने इसके खतरे को लेकर दो अध्ययन किए, जिसमें पाया कि गेम खेलने से मस्तिष्क में बदलाव होता है।
    यह अध्ययन मॉलीक्यूलर साइकियेट्री जर्नल में छपा है।

    Shagun

    Keep Reading

    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ‘Mujh Mein Tu’ Launched in the Presence of Hariharan and Anup Jalota

    हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading