Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    व्यंग्य: कोरोना हेल्थ इंश्योरेंस

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537
    अंशुमाली रस्तोगी
    मित्र ने सलाह दी कि मुझे अपना ‘कोरोना हेल्थ इंश्योरेंस’ करा लेना चाहिए। कल का कोई भरोसा नहीं। दुनिया बड़ी जालिम है। यहां कोई किसी का सगा नहीं। मित्र की सलाह में दम तो था पर इंश्योरेंस के लिए जेब में रोकड़ा नहीं था। अतः मैंने मित्र से लगभग टालते हुए कहा- ‘बाद में करवा लूंगा। अभी जेब गवाही नहीं देती। कड़की है। लॉकडाउन ने हालत खस्ता कर रखी है। दो वक्त की रोटी की जुगाड़ हो जाए, यही काफी है।’ मगर मित्र न माना। जिद पर अड़ गया कि ‘इंश्योरेंस तो करवाना ही पड़ेगा। तुम्हें न हो पर मुझे तुम्हारे परिवार की फिक्र है। इतनी लापरवाही ठीक नहीं।’
    मित्र ने यहां तक लालच दे दिया कि पहली किश्त वह भर देगा। आगे किश्तों में कभी रुकावट न आने देगा। मैं उसकी दरियादिली का मतलब और मकसद सब समझ रहा था। वह एक तीर से दो निशाने साध लेना चाहता था। उसने ‘आपदा में अवसर’ का बकरा मुझमें तलाश लिया था। ‘कोरोना हेल्थ इंश्योरेंस’ की आड़ में वह अपनी जुगाड़ फिट कर रहा था ताकि इंसेंटिव का अच्छा पैसा उसके खाते में आकर जुड़ जाए।
    दरअसल, यह दुनिया वो नहीं जो ऊपर से दिखती है। यह भीतर से रंगे सियार से भी अधिक शातिर है। कुल्हाड़ी पर अपना पैर अंत समय पर हटाकर आपका आगे कर देती है। इधर आप खर्च हुए नहीं, उधर बीमा और लोन वाले कुंडी खटखटाना शुरू कर देते हैं। मैंने तो शमशान घाट पर लोगों को नोट गिनते अपनी आंखों से देखा है। यहां व्यक्ति का मोल नहीं। मोल है उसकी जेब और बैंक बैलेंस का। बात कड़वी जरूर है पर हिम्मत कर पचा लीजिए।
    कोरोना का भय तो महज बहाना है। मकसद अपनी बीमा की दुकान चलाना है। कोरोना ने व्यक्ति को ‘आत्मनिर्भर’ बनने और ‘आपदा में अवसर’ खोजना दोनों सीखा दिया है। वो तो मुझे जैसे चंद मूर्ख हैं इस धरती पर जो मौका पाकर भी चौक मारने का कभी प्रयास नहीं करते। दिल में सामने वाले के प्रति संवेदना रखते हैं। आड़े समय में अपनी जेब तक उसके लिए खाली करने में कभी पीछे न हटते।
    किंतु यह दुनिया, यह समाज ऐसा नहीं। वो आपमें पहले इंश्योरेंस का मौका तलाशेगा, बाद में हालचाल लेगा। इंश्योरेंस के लिए सिर से लेकर पांव तक आ जाएगा। आपकी बीवी को भी अगर पटाना पड़े तो कभी पीछे न हटेगा। अंत में करवा कर ही दम लेगा।
    मेरी हालत भी मित्र के समक्ष इस समय ऐसी ही है। उसने मुझे कोरोना के नाम पर डराने व उलाहने का कोई अवसर नहीं छोड़ा है। जितना मैं इंश्योरेंस से हाथ झटकने का प्रयास कर रहा हूं, उतना ही वह मुझे मलाई लगा रहा है। उसे मेरी आर्थिक स्थिति का अंदाजा नहीं। मगर मुझे उसकी हर चाल का अंदाजा है। वह बार-बार ‘मेरे कल को न रहने’ पर आकर मुझे भावनात्मक रूप से बरगला रहा है। मैं उसकी बरगलाहट को समझ रहा हूं। पर वह है कि गले पड़े ही जा रहा है। पड़ोस में बैठी बीवी मेरे पेट में बार-बार कोहनी मार कह रही है- ‘करवा लो न। भाई साहब ठीक ही तो कह रहे हैं। ‘कल को तुम न रहे’ तो हमारा यही एकमात्र सहारा होगा।’ मतलब- इंश्योरेंस का सारा दोरोमदर ‘कल को मेरे न रहने’ पर टिका हुआ है!
    दोनों तरफ से मुझ पर अनियंत्रित दबाव है। इंश्योरेंस करवाता हूं तो जेब में मुसीबत। न करवाता हूं तो लाइफ मुसीबत में। अगला मुझमें ‘आपदा में अवसर’ खोज रहा है। मैं आपदा में घिर अवसर की तलाश में हूं। समस्या विकट है पर हल करने वाला कोई नहीं।
    अंतिम विकल्प मेरे कने यही है कि मैं ‘कोरोना हेल्थ इंश्योरेंस’ करवा लूं। अपनी तो जैसे-तैसे कट ली, बीवी-बच्चों की न कटे। यह तसल्ली बंधी रहे। आखिर जीत मित्र की ही हुई।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading