Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Cartoon Punch

    हाथरस मुद्दे पर राजनीति

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2020Updated:December 12, 2020 Cartoon Punch 1 Comment5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 879
    • जी के चक्रवर्ती

    हमारे समाज मे आज भी दुर्भाग्य से बलात्कार के मामले में न्याय बहुत देर से मिलने के कारण अपराध और अपराधियों पर किसी तरह की लगाम नही लग पा रही है जबकि दिल्ली के निर्भया कांड के होने के दौरान एक बार तो ऐसा लग रहा था कि देश की बच्चियों, औरतों एवं महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार के मामलों में अंकुश जरूर लगेगा और इसके लिये कड़ी सजा का प्रवधान जरूर किया जायेगा लेकिन अभी तक जो भी कानून बने है वह इस मामलों पर अंकुश लगाने में नाकाफी हैं बल्कि इसके थमने की जगह यह जघन्य अपराध अभी भी रुकने का नाम नही ले रहा है।

    किसी भी अपराध के अपराधी की सिर्फ एक परिभाषा होती है और उसे कानून से सजा मिलती है, यदि किसी भी धर्म, समाज के व्यक्ति विशेष, नेतागण, पुलिस या मीडिया समूह के लोगों के अनुसार ही अपराध और अपराधी की परिभाषा बदल दी जायेगी तो उस समाज एवं देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है।

    देश में होने वाले अलग-अलग अपराध के मामलों में हम सब बंटे हुए होने के कारण इसका खामियाजा देश वासियों को भुगतना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक दुःखद बात उस समय होती है जब समाज के किसी भी घर के महिला, बच्चियों या युवती के साथ बलात्कार जैसे निकृष्ट अपराध हमारे नेता या समाज के कुछ सम्मानित नागरिक और मीडिया समूह के लोगों द्वारा अंजाम दिया जाये।

    ऐसी घटनाओं के घटित होने के बाद घटना को धर्म और जाति में बांट कर देखने की एक गलत परम्परा हमारे समाज मे बहुत दिनों से मौजूद है। जब भी कोई महिला या युवती बलात्कार की शिकार हो जाती है तो मीडिया उस लड़की के साथ बलात्कार, उस दौरान दरिंदों द्वारा की गई हैवानियत की खबरों को उसकी जाति के साथ जोड़कर दिखाता हुआ लिखता है तो उस लड़की की जाति धर्म की है, यह बताने भर से अपराध और अपराधी का स्तर छोटा या बढ़ा नहीं हो जाता है। इस तरह की सोच से लोगों के भीतर विद्वेष की भावना उतेजित होना स्वाभाविक सी बात है और ऐसे में यह लगता है कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत राजनीति करने के अतिरिक्त कुछ और नहीं है।

    बलात्कार चाहें किसी गांव की लड़की के साथ या फिर किसी शहर के युवती के साथ घटित हुई हो कानून की नजर में यह अपराध है और स्थान या जाति के मामले में सजा एक ही है न कि अलग-अलग। वहीं पर हमारे समाज के कथित बुद्धिजीवी एवं कुछ नेता, लोग अक्सर बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की भी ‘श्रेणी’ बदल कर उसे राजनीति मुद्दा बना कर माहौल गर्म करने से गुरेज नहीं करते हैं सिर्फ यही एक कारण है कहीं पर किसी युवती या महिला के बलात्कार की शिकार हो जाने पर उसके पक्ष में कोई नेता खड़ा नजर नहीं आता है यदि पीड़िता किसी विशेष जाति या धर्म से संबंधित होती है तो अपने जाति का वोट बैंक मजबूत करने के लिये उसके पक्ष में कुछ खड़े अवश्य होंगे लेकिन फिर उसमे ‘बाल की खाल निकालना’ प्रारम्भ कर देते हैं और बलात्कार से पीड़िता के पक्ष में खड़े होने का केवल नाटक भर कर अपनी सियासी रोटियां सेंकने का काम करते नजर आते हैं।

    यूपी के हाथरस की 19 वर्षीया बेटी जो दंरिदों की हैवानियत के कारण वह अब हमारे बीच भले ही नहीं हो लेकिन उसके परिवार वालों को इंसाफ जरूर मिलना चाहिए चाहे इस अपराध के पीछे कितने ही बडे व्यक्ति का हाथ हो नकि केवल इस वजह सारी कार्यवाही सिथिल कर दी जाये कि वह युवती एक दलित समाज से संम्बंध रखने वाली थी। फिलहाल राज्य सरकार ने त्वरित करवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इसके अलावा निष्पक्ष जाँच के सीबीआई जाँच की भी शिफारिश कर दी है जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

    वैसे मेरा मन्ना है कि जो भी लोग पीड़िता के पक्ष में खड़े हैं, उन लोगों को सम्पूर्ण देश के लोगों का साथ मिलना ही चाहिए, बल्कि ऐसे सभी लड़कियों के पक्ष में आवाज बुलंद करना चाहिए जो किसी वर्ग विशेष में नही आती हैं, आज उत्तर प्रदेश में महिला अपराध से जुड़े मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में भांजी को छेड़खानी से बचाने के दौरान पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या को लोग भूल नहीं पाये होंगे कि पूर्वी यूपी के भदोही जिले में गत दिनों लापता हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव नदी तट के किनारे मिलना उस नाबालिग के साथ हुये बलात्कार से इनकार नही किया जा सकता है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि गांव के पास के ही ईट भट्टा संचालक ने उसके साथ रेप किया है और फिर तेजाब डाल कर उसकी हत्या कर दी। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य कहलायेगा कि यहां बेटियों के साथ अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं लेता है। इस पर अंकुश लगना बहुत जरुरी है। ताकि लोगों के दिलों दिमाग में बसा भय दूर किया जा सके।

    Shagun

    Keep Reading

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    1 Comment

    1. froleprotrem on March 22, 2021 10:07 pm

      Yay google is my world beater helped me to find this outstanding web site! .

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading