कहा कि रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाए सरकार: उप जिला अधिकारी को लिखा पत्र
लखनऊ, 17 अक्टूबर, 2020: लखनऊ से सटे ग्राम दियानत नगर परगना सतरिख तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी के निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाए जाने के संबंध में जिला प्रशासन से गुहार लगायी है कि उनके निकासी द्वार की सड़क पर उनके पडोसी शेष पाल पुत्र बसंत सिंह राम प्रसाद सिंह पुत्र शिव आधार सिंह ने दबंगई दिखते हुए रास्ते को अपनी घर की सीमा में शामिल कर अवैध कब्जा कर लिया है। बताया जाता है कि दबंगों ने कब्जाई जमीन पर रैम्प बनवा कर उस पर नांद भी लगवा दिया है। इसके अलावा एक खड़ंजा रास्ते पर कब्ज़ा कर छप्पर भी रख लिया है।
यहाँ के कुछ निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसियों के विरोध करने पर वह उन्हें गाली गलौज कर जान से मरने की धमकी देते हैं। इस के विरोध में मोह्हले के निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र अजय पाल सिंह ने उप जिला अधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया है।







