Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    Good News: केएल राहुल ने दर्ज किया अपने नाम ‘एकलव्य अवार्ड’

    ShagunBy ShagunNovember 3, 2020 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 746

    आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाज़ी के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने भी कुछ मैच अच्छी तरीके से जीते, लेकिन आखिरी मैच में पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस तरह पंजाब की टीम आइपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो गई।

    बता दें कि इस हार से केएल राहुल काफी निराश थे, लेकिन इसके एक दिन के बाद उनके लिए बड़ी खुशखबरी आई। उनको राज्य सरकार ने बड़े सम्मान से नवाजने का फैसला किया है । कर्नाटक के रहने वाले लोकेश राहुल को इस साल खेल की दुनिया में दमदार परफॉमेंस की वजह से राज्य के खेल के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद केएल राहुल ने की है। केएल राहुल को कर्नाटक राज्य सरकार की ओर से एकलव्य पुरस्कार मिलने वाला है।

    मालूम हो कि कई दशकों से कर्नाटक की सरकार इस पुरस्कार का आयोजन करती आ रही है। सरकार ने दर्जनों एथलीटों को इस सम्मान से पहले नवाजा हुआ है।

    केएल राहुल ने इस अवार्ड के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, मुझे एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कर्नाटक की सरकार का धन्यवाद। मेरे कोच, टीम के साथी, दोस्तों और परिवारों के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होगा। मैं अपने राज्य और भारत को गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा। आप सभी का आभारी हूं।

    बता दें कि केएल राहुल ने आइपीएल 2020 में एक शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 670 रन बनाए हैं। आपको बता दें, केएल राहुल का बल्ला इस 2019 से लेकर 2020 तक जमकर बोला है। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात हो या फिर घरेलू क्रिकेट या फिर आइपीएल की। लोकेश राहुल के बल्ले से हर मौके पर रन निकले हैं। पिछले साल आइपीएल से उन्होंने फॉर्म हासिल की थी, जो अब तक चालू है। यहां तक कि अब उनकी वापसी टेस्ट क्रिकेट में भी हो गई है।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading