Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अनसुलझे सवालों का जवाब देती हैं किताबें

    ShagunBy ShagunMarch 8, 2021Updated:March 8, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567

    बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021: चौथा दिन, महिला दिवस पर विविध गतिविधियों की गूंज रही पुस्तक मेले में

    लखनऊ, 8 मार्च 2021: देश, समाज, परिस्थितियों के लेकर अगर आपके पास सवाल हैं तो उनके सटीक जवाब आपको पुस्तक मेले में बिक रही किताबों में मिल जाएंगे। बाल संग्रहालय लान चारबाग में इन दिनों लखनऊ पुस्तक मेला चल रहा है। किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट और निःशुल्क प्रवेश वाला यह मेला 14 मार्च तक चलेगा। मेले का आज चौथा दिन था। महिला दिवस पर आज यहां पाठकों ने महिला लेखकों से मुलाकात की तो युवा गतिविधियों में भी युवतियों ने उत्साह दिखाया।

    हड़प्पा निवासी कौन थे? वे आज के भारतीयों से किस तरह से सम्बंधित हैं? क्या कभी कोई आर्य आक्रमण हुआ भी? गरुड़ प्रकाशन के स्टाल पर सरस्वती सभ्यता प्राचीन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन बताती मेजर जनरल डा. जीडी बक्षी की पुस्तक- सरस्वती सभ्यता सैटेेलाइट चित्रों, भौगोलिक विज्ञान, पुरातत्व सर्वेक्षण, पुरालेखों, डीएनए शोधों और भाषा विज्ञान के क्षेत्र में हुए नये शोधों और स्पष्टीकरणों को लेकर सामने आती है।

    इस स्टाल पर अनुराधा गोयल की कई पुस्तकों में भारतीय संस्कृति को लेकर अंग्रेजी पुस्तक- लोटस इन द स्टोन है तो इससे अलग धारा 370 और सीएए पर बेस्ट सेलर रही अनबे्रकिंग इण्डिया भी। साथ ही कोरोना काल में अनेक शहरों से तैरकर आई खबरों के सिरे पकड़कर प्रखर पत्रकार विजय मनोहर की किताब- उफ! ये मौलाना इण्डिया फाइट्स कोरोना भी यहां उपलब्ध है।

    मनीष बुक में अंग्रेज़ी कथा साहित्य के साथ दि अथ फ्राम द एअर और दि सी जैसी सचित्र पुस्तकें हैं। आर्यन बुक्स में 40 से 60 प्रतिशत की छूट पर किताबें हैं। यहां लक्ष्मीकांत की भारत की राज व्यवस्था और हुसैन की भारत का भूगोल जैसी पुस्तकें हैं। मैपेल प्रेस के स्टाल पर मन की बात: ए सोशल रिव्यूलेशन आन रेडियो और चन्द्रचूड़ की एन इण्डिपेण्डेंट कोलोनियल जुडिशियरी जैसी किताबें हैं। इसके अलावा पुस्तक मेले में महिला लेखकों, महिलाओं के विषयों, स्त्री विमर्श की बहुत सी पुस्तकें हैं।

    संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मेले में इस बार किताबों के साथ ही अन्य विविध जागरूकता कार्यक्रम भी चल रहे हैं। मेले में सन आई हास्पिटल के सौजन्य से आयोजित आप्टीकुम्भ के सम्पूर्ण नेत्र जांच शिविर में लोगों को नेत्र जांच की विभिन्न जानकारियां देने के साथ आटो रिफ्लेक्टोमीटर, लेंसोमीटर व स्लिट लैम्प इत्यादि अत्याधुनिक मशीनों से बराबर नेत्र परीक्षण चल रहा है। आज मेले के प्रथम सत्र लेखिका अनुराधा गोयल के नाम रहा। जीतेश श्रीवास्तव के संचालन में चल रहे विश्वम महोत्सव में महिला दिवस पर स्कूल कालेजों के युवाओं से अपने विचार रखे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यहां लेखक मनोज मेहरोत्रा ने साक्षात्कार, संचार, शिष्टाचार इत्यादि पर वक्तव्य रखा।

    मेले के निदेशक आर्कष चन्देल ने बताया की मेले में आये हुए विशेषज्ञ विशेष परामर्श भी दे रहे हैं। सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक करने के लिए जैक्सन ग्रुप द्वारा प्रर्दशनी भी लगायी गयी है।
    महिला दिवस पर विश्वम महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद आज लेखक से मिलिये कार्यक्रम में मनोज मेहरोत्रा पुस्तक प्रेमियों से रूबरू हुए तो लेखक हमारे बीच कार्यक्रम में वंदना मिश्र, प्रीति चौधरी, शिल्पी सेन, निकिता सरीन अपनी-अपनी रचनात्मकता पर बात रखी। संचालन आलोक पराड़कर ने किया। महिला दिवस पर आज शाम विंध्यावासिनी संस्था द्वारा और अलका सहाय के संयोजन में हुए दौ कवयित्री सम्मेलनों में महिलाओं की रचनाएं सामने आईं। इनके बीच रेवांत पत्रिका की ओर से काव्य पाठ भी हुआ।

    #बुक फेयर-2021
    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading