Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भविष्य संवारने की राह में भटकते युवा

    ShagunBy ShagunJune 10, 2021 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    जी के चक्रवर्ती

    देश मे जो अभी परस्थितियां हैं उसके अनुसार यदि हम अपने भावी युवा पीढ़ी की बात करें तो आज के युवा स्वमं अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण विषय मे निर्णय लेने में स्वमं पर अधिक विश्वास करते हैं जिसके कारण अक्सर वे अपने जीवन में कैरियर चुनने से लेकर बाहर घूमने-फिरने तक के लिए अपने अभिभावक अर्थात माता-पिता को उसमे शामिल करना तो दूर, बल्कि उनसे राय-परामर्श तक लेना भी उचित नही समझते हैं।

    अपनी आंखों में उम्मीद भरे सपने, नयी उड़ान भरता मन आसमानों की ऊंचाइयों को छूती हुई आकांक्षा, कुछ कर दिखाने का दमखम और दुनिया को अपनी मुट्ठी में करने का साहस रखने वाला एक युवा कुछ और ही होता है। किसी भी समाज के नौजवान उसका एक महत्वपूर्ण अंग होता है। हमारा आने वाला भविष्य हमारी युवा पीढ़ी की सोच और उनके प्रदर्शन पर पूरी तरह से निर्भर करती है।

    यदि हम सिक्के के दूसरे पहलू पर गौर करें तो बहुत से युवा अपने घर से दूर किसी अन्य स्थान पर होस्टलों में रहकर बहुत ही आर्थिक तंगियो के बीच अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने रोजी रोजगार ढूंढने के लिए अपने जीवन की शुरुआत करने निकलते हैं ऐसे में देखा यह जाता है कि आप चाहे कितने पढ़े लिखे क्यों न हो आपको उचित रोजगार या रोजगार ही नहीं मिल पाता है। यही से आज के युवक की जिंदगी की वास्तविक संघर्ष की शुरुआत होती हैं।

    किसी भी युवक की रूचि जिस क्षेत्र में हो यदि उसे बचपन से ही आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले तो निश्चित रूप से वह युवक भाग्यशाली है। दरअसल आज होता यह है कि अधिकतर घरों में युवाओं के अभिभावक उनके पढ़ाई-लिखाई का बोझ उठाते- उठाते इतने थक चुके होते हैं या उन्हें अपने अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करने के जोड़ तोड़ में इतना उलझ चुके होते हैं कि वे अपने घर के युवाओं पर ध्यान केंद्रित नही कर पाते हैं या इसके अन्य अनेको कारण हो सकते हैं ऐसे में अक्सर युवक दिशा विहीन होकर गलत रास्ते का अनुसरण करने लगता है, दूसरी ओर देश की सत्ताशीन सरकार यदि चाहे तो देश के इन बेरोजगार युवकों के हाथों को काम देकर उन्हें गुमराह होने से बचा सकती है।

    वर्तमान समय में आई.आई.टी किये हुए एक नौजवान लड़के को एक सम्मानजनक तनखाह की नौकरी नहीं मिल पाती है और यदि मिल भी गयी तो वह नौकरी विदेश की होगी। देश के युवक कुछ नये क्षेत्रों में जैसे अनुसंधान के क्षेत्र में बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नॉलजी और जेनेटिक्स बहुत अच्छे अनुसंधान क्षेत्र हैं यदि कोई युवक इस क्षेत्र को चुनता है तो उसका आगे आने वाला भविष्य उज्ज्वल हो सकता है इसके साथ ही साथ
    फाइनैंस और बैंकिंग जैसे वित्तीय क्षेत्र भी मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

    युवा शब्द ही स्वतः मन में उडान और उमंग पैदा करता है। उम्र का यही वह दौर है जब न केवल युवा शक्ति राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है बल्कि देश में असम्भव को संभव में बदलने की हौसला रखता है। हमारा देश सबसे बड़ी युवा आबादी वाला एक देश है। वर्ष 2018 में संयुक्तराष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में10 से 24 वर्ष की आयु के 35.6 करोड़ युवाओं के साथ भारत विश्व मे सबसे अधिक युवा आबादी वाला एक देश है।

    आज का एक सत्य यह भी है कि युवा बहुत मनमानी करते हैं और अपने से बड़े या सही कहे किसी की भी बात नही सुनते हैं। दिशाहीनता की यह स्थिति युवाओं की ऊर्जा को नकारात्मक दिशा की ओर मोड़ कर उनमें भटकाव पैदा करता हैं।

    लक्ष्यहीनता आज के युवाओं में इतना अधिक दिग्भ्रम की स्थिति पैदा किया है कि उन्हें सही मार्ग का ज्ञान नहीं हो पाता है। आज के युवाओ मे धैर्य की कमी अत्याधिक होने के साथ ही साथ आत्मकेन्द्रिता, नशा, हिंसा, कामुकता जैसे स्वभाव उनके व्यक्तित्व के अंग बनते जा रहे हैं। जिसका दुषपरिणाम देश के साथ ही साथ उनके अभिभावकों कों ही सहन करना पड़ेगा जोकि एक गंभीर एवं चिंतनीय विषय है !

    Shagun

    Keep Reading

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading