Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    15 शिक्षकों को मिला डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान

    ShagunBy ShagunSeptember 6, 2021 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620

    पटना, 05 सितंबर 2021: सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से शिक्षक दिवस 05 सितंबर के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

    दीदीजी फ़ाउंडेशन की संस्थापिका और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने यहां बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रो. डा. अनूप कुमार सिंह, प्रो. सुमन कुमार, प्रो. डा. मोहम्मद नाजीम, प्रो. डा. राजेश रंजन, प्रो. डा. नवीन चंद्र सिन्हा, प्रो. डा. संतोष कुमार, प्रो. डा. राजीव रंजन, प्रो. डा.धनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. डा. मनोज कुमार सिन्हा, भोला पासवान, आनंद कुमार झा, विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा, कृष्नंदन प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह और दिवाकर वर्मा शामिल हैं।

    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री विमल जैन, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, ,दीदी जी फाउंडेशन के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, कदम के अध्यक्ष सबीउद्दीन अहमद, जीकेसी मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कदम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र यादव, आशुतोष ब्रजेश,अध्यक्ष आईटी एवं सोशल मीडिया बिहार समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की शुरूआत डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गयी, इसके बाद दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके बाद आगंतुक अतिथियों को फूल बुके, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय अमबष्ठा ने किया। युवराज सरगम सीनू सरगम और कल्याणी सरगम ने गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।

    डा. नम्रता आनंद ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के अमूल्य 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में इस देश के भविष्य को संवारने में दिये थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए हर वर्ष उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक वह प्रकाश है जो सभी के ज़िन्दगी में रोशनी भर देता है। शिक्षक अपनी शिक्षा के ज़रिये व्यक्ति ,समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षा वह मज़बूत ताकत है जिससे हम समाज को सकारात्मक बदलाव की ओर ले जा सकते है। शिक्षक विद्यार्थिओं को आने वाले बेहतर भविष्य के लिए तैयार करते है। शिक्षक हमारे मार्गदर्शक और हमारे व्यक्तित्व के निर्माता होते हैं। वे जलते हुए दीपक की तरह स्वयं जलकर, हमारी जिंदगियों में उजाला भरते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading