Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    गरीबी से तंग पिता ने तंत्र-मंत्र के फेर में पड़कर दो मासूम को खोया, मिला आंसुओं का सैलाब

    ShagunBy ShagunOctober 18, 2021 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 748

    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हँसते- खेलते परिवार ने दो मासूमों को एक साथ खो दिया। इसके बाद माँ बांप आंसुओं के सैलाब को रोक न सकें। दरअसल गरीबी, अंधविश्वास और तंत्र -मंत्र की भेंट चढ़ें दो मासूम भाई बहन के जाने से चौबीस घंटे में पूरा परिवार उजड़ गया। बता दें कि परिजनों ने डॉ. की बजाय झाड़-फूंक पर भरोसा किया जिसकी कीमत दोनों मासूमो ने अपनी जान देकर चुकाई।

    मिली जानकारी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम जरार निवासी ओमप्रकाश राजभर मजदूरी का काम कर घर चलता है। जिसके चार वर्षीय मासूम बेटे नीतीश (4) को उल्टी बुखार हुआ था। पिता ने किसी दुकान से दवा लाया लेकिन मासूम को दवा देता उससे पहले पास के रहने वाले एक तांत्रिक ने बच्चे को ठीक करने का दावा किया । मासूम के ऊपर कई दुष्ट काली शक्तिओ के होने का हवाला देते हुए परिजनों से कुछ देर में नीतीश को पूर्णतः ठीक करने का दावा कर तन्त्र मन्त्र शुरू किया।

    तांत्रिक ने इलाज के नाम पर बच्चे की बेरहमी से उसके मुंह पर चप्पल रगडा और बरी तरह पीटा जब बच्चे की हालत खराब होने लगी तो तांत्रिक अपने परिवार समेत भाग गया। ओमप्रकाश की अर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब होने के कारण आसपास के लोगो ने चन्दा जुटाकर जिला अस्पताल भेजा।

    नीतिश की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया जिसके बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार उसे वापस घर लेकर जाता मासूम ने दम तोड़ दिया। अभी परिजन मासूम नीतीश के ही दुःखो से नही उबर पाए थे तभी नीतीश की 6 वर्षीय बड़ी बहन की तबियत भी खराब हो गई। तांत्रिकों ने उसका भी झाड़फूंक किया जिससे उसकी भी तबियत खराब हो गयी। परिजन बच्चे का शव और बीमार बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिजन आरोपी तांत्रिको पर कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस में गुहार लगाई।

    सूचना के बाद पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर बीमार बेटी को भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के अभाव में उसने भी शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। चौबीस घंटे में अपने दो बच्चों को गंवा देने वाले मां.बाप के आँसू रुकने का नाम नही ले रहा। पिता ने बताया कि तंत्र मंत्र के चक्कर में डॉक्टर की बजाय तांत्रिक पर यकीन कर लिया था नतीजा जिन बच्चों को कलेजे से लगाकर रखना था उन्हें आज कफन में लपेटना पड़ा। सरकार ने तो हमे पहले ही हमपर कोई ध्यान नही दी क्योकि करीब 25 साल से गांव मे रहने के बावजूद ना तो हमारे परिवार के पास आधार कार्ड हैए ना ही राशन कार्ड है, ना ही कोई सरकारी दस्तावेज । मेरा स्तर बेहद गरीबी में है जिसके कारण बच्चों जिला अस्पताल पहुंचाने में भी गांव के लोगों ने चंदा देकर सहयोग किया पर क्या किया जाए हमारा घर में तो अंधेरा छा गया।

    Shagun

    Keep Reading

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading