Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    अपर्णा, स्वाति, रीता, दयाशंकर बीजेपी की नई लिस्ट से टूटे कई दिग्गजों के अरमान

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2022 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 686

    लखनऊ 02-फरवरी-2022। भाजपा ने मंगलवार की रात 17 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें राजधानी
    लखनऊ की सभी सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया। इस सूची ने कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लखनऊ की सीटों से कई नामी-गिरानी चेहरे दावेदार थे। यहां तक की लखनऊ की सरोजनी नगर से विधायक और मंत्री बनीं स्वाति सिंह का भी टिकट काट दिया गया है।

    पिछले दिनों स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के बीच टिकट को लेकर रार की खबरें आई थीं। भाजपा ने दोनों को ही टिकट नहीं दिया है। स्वाति सिंह की जगह सरोजनी नगर से पूर्व ईडी अफसर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा गया है। राजेश्वर सिंह को तीन दिन पहले ही वीआरएस की अनुमति मिली थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और टिकट मिल गया है। स्वाति सिंह की तरह अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने एक दिन पहले ही अखिलेश के खिलाफ करहल से भी उतरने की इच्छा जताई थी।

    इसके बाद भी न तो उन्हें करहल से उतारा गया और न ही लखनऊ कैंट का टिकट मिल सका है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के हाथ भी निराशा लगी है। रीता जोशी अपने बेटे के लिए लखनऊ पूर्व की सीट मांग रही थीं। उन्होंने तो बेटे को टिकट के लिए सांसदी तक की सीट छोड़ने की इच्छा जता दी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी लिख दिया था। इसके बाद भी बीजेपी ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया है। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह को टिकट दिया गया है। कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण के बाद राजेश्वर सिंह दूसरे अफसर हैं जिसे बीजेपी ने टिकट दिया है।

    असीम अरुण को कुछ दिन पहले कन्नौज (सदर) सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। राजेश्वर सिंह बड़े नौकरशाही परिवार से हैं और खुद 1996 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने 2007 में ईडी में प्रतिनियुक्ति ली थी। उन्होंने यूपी पुलिस में 10 साल और ईडी में लगभग 14 साल तक सेवा की। वह जबरन वसूली रैकेट में शामिल कई अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाना जाता था। ईडी में उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस सौदा घोटाला, अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा, अमरपाली घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला जैसे महत्वपूर्ण मामलों को संभाला। इस दौरान उन्होंने अपराधियों की 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और लखनऊ रेंज में आईजी के पद पर तैनात हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading