लखनऊ। प्रदेशभर में लू के साथ ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। राजधानी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रμतार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। ईरान के आसपास के पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में देखा जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वाराणसी, आगरा, लखनऊ और प्रयागराज मंडल में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, मेरठ और कुछ अन्य स्थानों पर दिनभर चक्रवाती हवा का असर देखा गया। मौसम विभाग पूवार्नुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
Keep Reading
Add A Comment







