Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शिंदे की बगावत से महाराष्ट्र का संकट

    ShagunBy ShagunJune 23, 2022 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 705

    उद्धव ठाकरे ने सीएम आवास छोड़ा, शिंदे गठबंधन तोड़ने की शर्त पर कायम

    महाराष्ट्र का संकट एकाएक पैदा नहीं हुआ है बल्कि इसकी पटकथा बहुत दिनों से लिखी जा रही थी। विधान परिषद के चुनाव परिणामों ने ही राज्य सरकार के संकट का संकेत दे दिया था। दरअसल महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी सरकार जबसे अस्तित्व में आई है, तभी से इसके भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं हालांकि उन तमाम आशंकाओं को धता बताते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ अपने कार्यकाल का आधा पड़ाव पार किया बल्कि कोरोना जैसी गंभीर महामारी के प्रबंधन में प्रशासकीय कौशल के लिए उनकी सरकार ने कमोबेश सराहना भी बटोरी। लेकिन एकनाथ शिंदे की बगावत के रूप में उन्हें गंभीर आंतरिक चुनौती मिली है और वह इससे कैसे पार पाते हैं, इस पर उनकी सरकार और पार्टी, दोनों का बहुत कुछ निर्भर है।

    दरअसल भाजपा और शिवसेना में टकराव की बुनियाद तभी पड़ गई थी जब गठबंधन में चुनाव जीतने के बाद भी शिवसेना ने भाजपा को छोड़कर विरोधी दलों कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया था। इससे पहले भाजपा ने राकांपा के साथ मिलकर सरकार भी बनाई पर शरद पवार ने भतीजे अजित पवार की घर वापसी करा कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

    भाजपा तभी से शिवसेना से राजनीतिक बदला लेने की कोशिश कर रही थी। हाल में राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के एक प्रत्याशी को हराकर साफ कर दिया था कि उसने महाविकास अघाड़ी में सेंध लगा दी थी। इसके बाद विधान परिषद चुनाव में भी वही कहानी दोहराई गई। खुद उद्धव ठाकरे भी सारे तंत्र के बावजूद भीतरी हलचल को समझ नहीं पाए। अब स्थिति यह है कि 55 सदस्यीय शिवसेना विधायक दल के करीब आधे विधायकों ने बगावत का झंडा बुलंद कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को खुली चुनौती दी है। अब देखने की बात यह है कि उद्धव ठाकरे इस बगावत को शांत कर पाने में सफल होते हैं या नहीं। फिलहाल सरकार के सामने संकट तो आ ही गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading