Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    क्या बिना मुखिया के चल रही यूपी कांग्रेस पार्टी?

    ShagunBy ShagunJuly 29, 2022Updated:July 29, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    विधानसभा चुनाव में सक्रियता के बावजूद वोट प्रतिशत में आयी गिरावट के बाद ही निष्क्रिय हो गयी थी प्रियंका

    लखनऊ, 29 जुलाई । 18 मार्च 2019 की वह तारिख याद करें, जब प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम तट से नाव की यात्रा बनारस तक शुरू की थी। उस समय ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस प्रदेश में पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर करेगी। यात्रा में लोगों की भीड़ भी खूब देखने को मिली। मीडिया ने भी खूब सराहा लेकिन 2014 से एक फीसदी से ज्यादा नुकसान होने के साथ ही राहुल गांधी भी अपनी सीट हार गये। पूरे प्रदेश में सोनिया गांधी ही अपनी सीट जीत सकीं। इसके बाद भी प्रियंका की सक्रियता सोनभद्र से लेकर लखीमपुर तक बनी रही इसके बावजूद विधान चुनाव में करारी हार ने कांग्रेस का ही यूपी से मोह भंग कर दिया है।

    कांग्रेस की प्रदेश में निष्क्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ढाई माह के लगभग हो गये, प्रदेश में काई पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त नहीं हुआ। पूरा प्रदेश बिना अध्यक्ष के चल रहा है। यही नहीं चुनाव बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदेश में निष्क्रिय हो गयीं। उनकी सक्रियता अब यहां देखने को नहीं मिल रही है। इससे पहले जब वे उप्र की प्रभारी बनायी गयी थीं तो सोनभद्र में गरीबों के जमीन पर कब्जे का मामला रहा हो या लखीमपुर में किसानों के गाड़ी से कुचलने का मामला, हर जगह सबसे पहले पहुंचती थीं।

    लखीमपुर में तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पूरा आंदोलन की सक्रियता को ज्यादा दिन तक बनाये रखा। सोनिया गांधी खुद वहां पहुंचकर पूरा माहौल गर्म कर दिया। कई दिनों तक भाजपा बैकफुट पर दिखने लगी थी। उस समय ऐसा लग रहा था, कि लखीमपुर सहित कुछ हिस्सों में तो कांग्रेस अपनी सीट निकाल लेगी, लेकिन सब कुछ धरा का धरा रह गया और 2017 के विधानसभा चुनाव में 6.25 प्रतिशत वोट पाने वाली कांग्रेस 2.37 प्रतिशत पर सिमट गयी। यही नहीं पूरे प्रदेश में मात्र दो विधायक ही कांग्रेस के जीत पाये।

    राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी का रूख देखकर लगता है कि उप्र से उनका मोह भंग हो गया है। इसका कारण भी है, विधानसभा चुनाव में कई मामलों में विपक्ष में सबसे ज्यादा सक्रिय प्रियंका दिख रही थीं, लेकिन उसका कोई नतीजा देखने को नहीं मिला। इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस का यूपी से मोह भंग हो गया है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय का कहना है कि जल्द ही यहां प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि अगस्त में अध्यक्ष का मनोनयन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत तक पीसीसी मेंबर बन जाने के बाद अध्यक्ष के मनोनयन का विधान है। लगभग अब यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। – उपेंद्र राय 

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading