Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    भोजपुरी फ़िल्मों की हीरोइन सीमा सिंह ने थामा चिराग पासवान की पार्टी का हाथ

    ShagunBy ShagunApril 6, 2023Updated:April 6, 2023 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 894

    सालों तक अपनी मदमस्त अदाओं से भोजुपरी फ़िल्मों के दर्शकों को रिझानेवाली सीमा सिंह ने अब अपनी ज़िंदगी का सबसे अहम क़दम उठा लिया है. भोजपुरी फ़िल्मों की सुपरस्टार और बिहार की बहू सीमा सिंह ने बिहार के लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले नेता चिराग पासवान की राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम‌विलास) का हाथ थाम लिया है. 71 नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में आज हुए हुए एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सिंह ने ख़ुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की ‘डांसिंग क्वीन’ और ‘आइटम क्वीन‌’ के तौर पर मशहूर रहीं सीमा सिंह का पर्दे पर डांस देखकर लोग सिनेमाघरों में नाचने और सीटियां बजाने‌ के लिए मजबूर हो जाया करते थे. 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अपनी आकर्षक मौजूदगी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानेवाली सीमा सिंह के राजनीति में आने के फ़ैसले से उनके चाहनेवाले बेहद ख़ुश हैं.

    बिहार को प्रगति की राह पर‌ ले जाने के लिए प्रयासरत चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ जुड़ने‌ के अपने‌ फ़ैसले को लेकर सीमा सिंह ने कहा, “2018 में सौरव कुमार से शादी के बाद मैंने फ़िल्मों में काम करना तो छोड़ दिया था, मगर मैं हमेशा से बिहार की जनता के लिए कुछ करना चाहती थी. मेरे पति एक बिज़नेसमैन और फ़िल्म प्रोड्यूसर होने के‌ साथ साथ एक अर्से से जनता दल (यूनाटेड) से जुड़े थे और राजनीतिज्ञ के तौर पर भी कार्यरत हैं.‌ ऐसे में मुझे भी लगा कि बिहार के हितों और उसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील चिराग पासवान की पार्टी के साथ जुड़कर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दूं. यही वजह है कि मैंने और मेरे पति समाजसेवी और बिजनेसमैन सौरभ कुमार जी ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन करने का फ़ैसला किया.”

    वे आगे कहती हैं, “बिहार की जनता ने, बिहारी समाज ने इतने सालों तक मुझे बहुत प्यार दिया, सम्मान‌ दिया. ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं. मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन का पूरी तरह से समर्थन करती हूं. मैं यह वादा करती हूं कि मैं पूरी तन्यमता के साथ जनता के लिए काम करूंगी और आने वाले‌ समय में पार्टी द्वारा दी जानेवाली हर ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी.”

    उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन करनेवाली सीमा सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है. फिर चाहे वो रवि किशन हों, मनोज तिवारी हॊं, खेसारी लाल यादव हो या फिर पवन सिंह हों. भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम करते हुए सीमा सिंह ने लोगों से ‘आइटम क्वीन’ का खिताब हासिल किया.

    सीमा सिंह की मुख्य भोजपुरी फ़िल्मों‌ में राजा बाबू, दरोगा बबुनी, रक्त भूमि, शिव रक्षक, दीवाने , बम बम बोल रहा है काशी, बलमुआ तोहरे खातिर, एक लैला तीन छैला, नहला पे दहला, माई के कर्ज, लोहा पहलवान, तू ही तो मेरी जान है राधा, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, लज्जो, दबंग मोरा बलमा, करेला कमाल धरती के लाल, छपरा के प्रेम कहानी, जान तेरे नाम, बागी भइल सजना हमार, राजू बनल कलक्टर बाबू, हमसे बढ़कर कोन, जान हमार, दिलदार सजना का शुमार है.

    Shagun

    Keep Reading

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading