भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के लाल टीशर्ट पर अभिनेत्री यामिनी सिंह फिदा हो गई और उनको अपनी गली में बुला लिया। यामिनी सिंह में खेसारी लाल यादव से साफ साफ कह दिया कि हमारी गली में भी आबा “ललका टी- शर्टवा” वाला। जिसके बाद से यह बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव के नया गाना “ललका टी- शर्टवा” की जो एक बार फिर से रिलीज होने के साथ ही हर सेकंड मैक्सिमम व्यूज के साथ तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

लिंक: https://youtu.be/TONEjZwkf_U
यह गाना “ललका टी- शर्टवा” अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे रिलीज के साथ ही कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों ने देख लिया और यह गाना तेजी से वायरल होने लगा। इस गाने में खेसारी एक सीधे-साधे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनके लाल टीशर्ट पर यामिनी सिंह फिदा हो गई है और उन्हें अपनी गली में आने के लिए इनविटेशन दे रही हैं। इस छोटी सी क्यूट स्टोरी पर इस गाने को बनाया गया है, जो बेहद अलग और दिल को छू लेने वाली है।
बताते चलें कि गाना “ललका टी- शर्टवा” को खेसारी लाल यादव ने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा का है और कंपोजर शुभम तिवारी हैं।







