Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दिन और रात के लिए बनाएं गए अलग-अलग प्रस्तावित बिजली कानून का विरोध करेगा उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunJune 24, 2023Updated:June 24, 2023 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 725

    कोई भी वह पॉलिसी, जो उपभोक्ताओं के विरोध में है उसका विरोध होगा: उपभोक्ता परिषद

    लखनऊ 24 जून 2023 : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए दिन और रात्रि के लिए अलग बिजली दर कानून पर उपभोक्ता परिषद ने खोला मोर्चा कहा पूरे देश के उपभोक्ता संगठन एक मंच पर आकर करेंगे इसका विरोध नहीं लागू होने देंगे यह कानून इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ होगा बडा धोखा।

    केंद्र का क्या है कानून दिन में 10 से 20 प्रतिसत सस्ती और रात में 10 से 20 प्रतिसत महंगी हो सकती बिजली केंद्र को क्या यह नहीं है मालूम की घरेलू विद्युत उपभोक्ता अपने कुल उपभोग का 30 प्रतिसत दिल में और 70 प्रतिसत रात्रि में करते हैं उपभोग ऐसे में रुपया 2 जेब में डालकर रुपया 5 निकालने की साजिश का करेंगे भंडाफोड।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार से बात कर इस कानून का किया विरोध कहा इससे घरेलू विद्युत उपभोक्ता होंगे तबाह केंद्र सरकार इस तुगलकी कानून पर करें पुनर्विचार। यह कानून देश के घरेलू उपभोक्ताओं को तबाह करने वाला है कानून।

    गरीब घरेलू उपभोक्ता दिन में अपनी रोजी रोटी के लिए करेंगे काम और रात्रि को पंखा चला कर जब सुखाना चाहेंगे पसीना तो लगेगी उन पर बिजली की मार अब यह कैसा कानून की गरीब आम जनता चौन से सो भी नहीं सकती केंद्र द्वारा बनाए जा रहे उपभोक्ता विरोधी कानून की सीबीआई जांच की जरूरत।

    केंद्र सरकार ने विद्युत उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 में संशोधन के माध्यम से बिजली टैरिफ प्रणाली में दो बदलाव पेश किए हैं जिसमें दिन के समय की टीओडी मतलब दिन और समय की टैरिफ की शुरुआत और स्मार्ट मीटरिंग प्रावधान का युक्तिकरण सब मिलाकर यह कहना उचित होगा यह उत्तर प्रदेश के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही घाटे का सौदा है।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष का कहना है कि केंद्र बडी चालाकी से कभी विदेशी कोयला खरीदवाने का दबाव डालती है कभी रुपया 6000 प्रति स्मार्ट मीटर को रुपया 10000 प्रति स्मार्ट मीटर खरीदने के लिए दबाव डालती है अब यह कानून बना दिया कि 1 अप्रैल 2025 से सभी आम उपभोक्ताओं के लिए दिन और रात की बिजली दरें अलग हो जाएगी शायद केंद्र सरकार को यह नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग द्वारा स्मॉल और मीडियम पावर पब्लिक लैंप इलेक्ट्रिक वाईइकिल भारी उद्योग के लिए पहले से ही टीओडी दिन और समय का टैरिफ लागू कर रखा है क्योंकि घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के ऊपर यह प्रावधान लागू करने से उनका बहुत बडा नुकसान होगा इसलिए विद्युत नियामक आयोग इसे बहुत पहले ही मना कर चुका।

    परिषद अध्यक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार का या कानून घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उसी प्रकार होगा कि केंद्र द्वारा 2 रुपए का लाभ देकर देकर रुपया 5 की वसूली की साजिश हो रही है। उपभोक्ता परिषद ने ऐलान किया है इस कानून को रोकने के लिए पूरे देश के सभी राज्यों के उपभोक्ता संगठन एक मंच पर आएंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ बडा आंदोलन करेंगे लेकिन किसी भी हालत में इस कानून को लागू नहीं होने देंगे।

    कोई भी पॉलिसी जो उपभोक्ताओं के विरोध में है उसका विरोध होगा: अवधेश कुमार वर्मा

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज इस पूरे गंभीर मामले पर केंद्रीय उर्जा सचिव भारत सरकार आलोक कुमार से बात कर इसका विरोध किया उनके द्वारा यह तर्क दिया गया कि यह नेशनल पॉलिसी है उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कोई भी पॉलिसी जो उपभोक्ताओं के विरोध में है उसका विरोध होगा इसलिए इस पर सरकार पुनर्विचार करें।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 3 करोड 30 लाख विद्युत उपभोक्ता प्रदेश में है जिसमें से लगभग 2 करोड 85 लाख विद्युत उपभोक्ता घरेलू है और सबसे बडी बात यह है कि उसमें से गरीब विद्युत उपभोक्ता जो लाइफलाइन कैटेगरी में आते हैं उनकी भी संख्या लगभग 1 करोड 30 लाख के बराबर हैअब केंद्र सरकार को शायद यह नहीं पता है कि उत्तर प्रदेश में रात्रि 8 से 12 बजे पीक आवर्स आता है भारत सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली में कहां गया है की सौर घण्टो के दौरान यानी दिन में 10 से 20 प्रतिसत बिजली दर में कमी हो सकती है और पीक आवर्स के घंटों के दौरान यानी रात्रि में 10 से 20 प्रतिसत की बढोतरी हो सकती है केंद्र सरकार को शायद यह नहीं मालूम कि पूरे देश में घरेलू विद्युत उपभोक्ता का जो कुल उपभोग है उसका लगभग 70 प्रतिशत उपभोग रात्रि का होता है और 30 प्रतिसत उपभोग दिन का होता है जब 70प्रतिसत उपभोग के समय बिजली महंगी होगी तो कहां से घरेलू विद्युत उपभोक्ता को इसका लाभ मिल जाएगा यह तो वही वाली बात हुई कि रुपया2 जेब में डाल कर और दूसरी जेब से रुपया5 निकाल लेना केंद्र सरकार हमेशा उद्योगपतियों के ही फायदे की बात क्यों करती है और खास तौर पर ऊर्जा मंत्रालय हमेशा से ही उद्योगपतियों को फायदा देने के लिए आमादा है।

    उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद अनेकों बार मांग कर चुका है कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार से विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के विपरीत रूल बनाए जा रहे हैं उस की सीबीआई जांच कराई जाए।उपभोक्ता प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीब घरेलू उपभोक्ता जो रोजी-रोटी कमाने के लिए दिनभर धूप बारिश में मेहनत करके जब रात्रि को पंखे में सोना चाहेगा तब उसकी बिजली महंगी हो जाएगी यह तो अंग्रेजों के जमाने से भी ज्यादा कठिन कानून है मतलब चौन की नींद भी नहीं सोने देगी या सरकार सरकार अपने इस तुगलकी फैसले पर विचार करें और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को इस पद से बाहर करें जिस प्रकार से किसानों को किया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading