Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    टाइगर इन मेट्रो : क्या हो अगर टाइगर मेट्रो में आ जाये!

    ShagunBy ShagunJuly 1, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 812

    अक्षरांकन और पोर्ट्रेट का हुआ आर्टिस्ट डिमोंस्ट्रेशन

    लखनऊ, 01 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर इन दिनों चल रहे दस दिवसीय अखिल भारतीय पेंटिंग एवं छायाचित्र प्रदर्शनी टाइगर इन मेट्रो नगर वासियों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक हजारों की संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी को लेकर दर्शंकों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। टाइगर के इतने रूप देखकर लोग रोमांचित भी हो रहे हैं। खास तौर पर बच्चे और युवाओं को यह प्रदर्शनी काफी लुभा रही है। लोग अपने अपने ढंग से इस प्रदर्शनी की चर्चा कर रहे हैं। लोग टाइगर को देखकर भयभीत नहीं बल्कि उसके अनेकों रूपों को देखकर प्रसन्न हो रहे हैं उसका स्वागत कर रहे हैं।

    नगर के वरिष्ठ कला प्रेमी राज वर्मा लिखते हैं कि ” क्या हो अगर टाईगर मेट्रो में आ जाये – किसी मेट्रो शहर में या मेट्रो के स्टेशन में या फिर मेट्रो ट्रेन में ! भगदड़ मच जाये, खौफ़ से लोग दुबक जायें और सरकारी अमला उसे पकड़ने या जंगल में भगाने को उद्वत हो जायें. कई बार हमने महसूस किया इस खौफ़ को। पिछले दिनों तेंदुआ आया तो ऐसा ही माहौल रहा। इस बार टाईगर आया, एक नहीं कई आये मगर भगदड़ नहीं मची,स्वागत को लोग आये। लखनऊ में हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर Tiger in Metro नाम से पेण्टिंग/फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगी है। इनमें टाईगर को चित्रित किया है, कैमरे से कैप्चर किया है। टाईगर जंगल में घूमते, नहाते, शिकार को खाते कैमरे से कैप्चर किया गया है तो पेण्टर्स ने जंगल से मेट्रो पर छलांग लगाते, दुलारे टाईगर को मेट्रो के दरवाज़े पर, थियेटर में व और भी कई मूड में पेण्ट किया है। सभी शानदार और प्यारे हैं, एक फोटोग्राफ तो बहुत प्यारा है – टाईगर पेड़ के तने को बाहों में भरे उंकड़ू बैठा है, मानो चिपको आन्दोलन का सत्याग्रही बनकर पेड़ बचाने का संदेश दे रहा हो. यह प्रदर्शनी टाईगर बचाने का संदेश दे रही है। उन्होंने लखनऊ के नगर वासियों से अपील की है कि इसके लिए समय निकालें, प्रदर्शनी देखें।

    प्रदर्शनी के क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि टाइगर इन मेट्रो प्रदर्शनी की चर्चा देश भर हो रही है। प्रदर्शनी के दौरान कई कार्यशालाओं और आर्टिस्ट डिमांस्ट्रेशन भी आयोजित किए गए। इसी कड़ी में गुरुवार को कैलीग्राफी और शुक्रवार को पोर्ट्रेट डिमांस्ट्रेशन आयोजित किए गए। कैलीग्राफी के लिए युवा चित्रकार दीपेंद्र सिंह और पोर्ट्रेट के लिए जितेंद्र कुमार रहे।अस्थाना ने बताया कि प्रदर्शनी का शीर्षक “Tiger in metro” का टाइटल डिज़ाइन दीपेंद्र सिंह ने ही किया है।

    दीपेंद्र जालौन जिले के रहने वाले हैं। पिछले चार साल से कैलीग्राफी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बहुत सी कैलीग्राफी एग्जिबिशन को देखा और प्रतिभाग किया है। शनिवार को ड्राइंग का भी डिमांस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसके लिए अविनाश भारद्वाज होंगे। ये सभी युवा चित्रकार लखनऊ कला महाविद्यालय से कला की शिक्षा ले रहे हैं और काफी अच्छा कर रहे हैं।गुरुवार को हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर चल रहे दस दिवसीय अखिल भारतीय पेंटिंग एवं छायाचित्र प्रदर्शनी टाइगर इन मेट्रो के सातवें दिन कैलीग्राफी का आर्टिस्ट डेमोंस्ट्रेशन हुआ। डेमो के लिए उत्तर प्रदेश के ही युवा कलाकार, कैलिग्राफर दीपेंद्र सिंह रहे। दीपेंद्र ने अपने सुंदर लिखावट का एक नमूना लोगों के सामने प्रस्तुत किया। शुक्रवार को पोर्ट्रेट के लिए जितेंद्र कुमार ने डेमो दिया। प्रदर्शनी 2 जुलाई 2023 तक सभी के लिए लगी रहेगी आप इस प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें।

    #Tiger in Metro #Tiger in Metro: What if Tiger comes in Metro! #टाइगर इन मेट्रो
    Shagun

    Keep Reading

    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    November 1, 2026
    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    November 1, 2026
    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    November 1, 2026
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading