सुखदेव सिंह और मोनिका चैधरी 10-के मैराथन इंदौर में चमके
इंदौर, 2 अक्टूबर, 2017, 10. के इंटेसिटी रन इंदौर.लेग के उद्घाटन के साथ आज रविवार सुबह जवाहरलाल स्टेडियम से शुरू हुई दस किलोमीटर की दौड़ में सुखदेव सिंह और मोनिका चैधरी शानदार प्रदर्शन करके उभरे। पुरुषों वर्ग में सुखदेव सिंह ने 31रू58 मिनट का समय निकालकर अपना शानदार प्रदर्शन किया। जबकिए महिलाओं की वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में मोनिका चैधरी ने फूलन पाल से 2 सेकंड के अंतराल के साथ फिनिश लाइन को पार किया। चैधरी ने 37रू30 मिनट के समय के साथ अपनी दौड़ समाप्त की।
पाँच किलोमीटर की दौड़ के दौरान इंदौर की ‘ओमप्रकाश जायसवाल अकादमी’ के 100 से अधिक रनर्स ने 50 फीट का भारतीय ध्वज लेकर अपनी चमकदार प्रस्तुति दी और ग्रीन और हेल्दी इंडिया का संदेश दिया।
10-के इंटेसिटी इंदौर रन के आयोजन में पप्पू यादव, ओलंपियन पहलवान अंकित शर्मा यरियो ओलंपियन रमेश मेंदोला यविधायक और अध्यक्ष, मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ओम सोनी उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन जैसी प्रतिष्ठित हस्तियाँ के अलावा समीर सिंह, कर्नल सुंदरसन आर, गिरीश अग्रवाल सचिव, इंदौर मैराथन रनर्स एकेडमी और जोसफ बैक्सला यजिला खेल अधिकारी, इंदौर भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ओलंपियन पहलवान पप्पू यादव ने कहा कि इंदौर के नागरिकों द्वारा दिखाई गई ऊर्जा और भावना से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ। एक आदर्श मकसद के साथ हुआ एक बेहतरीन आयोजन रहा। आनंद मेनेजीस और उनकी टीम के प्रयासों का प्रायोजकों को बहुत फायदा मिलेगा। यादव ने कहा कि श्भविष्य में होने वाली इस तरह की दौड़ को मेरा पूरा समर्थन रहेगा।
इस आयोजन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से आधिकारिक मान्यता मिली है। 10-के इंटेसिटी रन जो पुणे से शुरू हुई थी उसे इंदौर में भी जबरदस्त समर्थन मिला हैए अब ये आयोजन हैदराबाद जाएगा। श्10-के इंटेसिटी रन के विजेताओं को 35.000, 25.000 और 15,000 पुरस्कार राशि दी गई है।
इस अवसर पर बोलते हुए एंडी इवेंट मैनेजमेंट् के संस्थापक और निदेशक पूर्व ओलंपियन श्री आनंद मेनेजीस ने कहा, एंडी इवेंट मैनेजमेंट का यह आयोजन एक बड़ी सफलता है, मैं उन खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूँ, जो इस अभियान का हिस्सा बने। मैं इंदौर के नागरिकों को भी धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने देश को ग्रीन और स्वस्थ रखने का वचन दिया। हम इस महीने के अंत में श्हैदराबाद.लेगश् में इसी सफलता को दोहराना चाहेंगे।
10-के इंटेसिटी रनश् भारतीय ओलम्पियन एसोसिएशन यपूर्व ओलंपियनों का एक संघ जो आधिकारिक दान साथी हैं। उनके समर्थन से जो धन प्राप्त होगा वो जरूरतमंद पूर्व और वर्तमान ओलंपिक खिलाड़ियों में वितरित किया जाएगा ताकि ये धन ठोस एवं बुनियादी ढांचा प्रणाली विकसित करने में मददगार बने। इससे न केवल मौजूदा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगीए बल्कि हमारे देश को भविष्य के लिए ओलंपिक खिलाड़ी भी मिल सकेंगे।
पुणे से शुरू हुई 10-के इंटेसिटी रनर इंदौर के बाद हैदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मुंबई, बड़ौदा, दिल्ली के साथ गोआ में 11 फरवरी 2018 को खत्म होगी। 10-के इंटेसिटी रनर के विजेताओं को कुल 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जाएगी।
परिणाम
- 10-के पुरुष विजेता रू सुखदेव सिंह, प्रथम 31रू58 मिनट विपिन पटेल, द्वितीय य32रू19 मिनट हरमंजीत सिंह, तृतीय य32रू21 मिनट।
- 10-के महिला विजेता रू मोनिका चैधरी, प्रथम य37रू30 मिनट फूलन पाल, द्वितीय य37रू32 मिनट डिंपल सिंहए तृतीय 37 रू34।







