एमकेजी रूरल मार्ट का हुआ शुभारंभ
बाराबंकी। स्वैच्छिक संस्था महिला खादी ग्राम्य सेवा संस्थान द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की नाबार्ड की एलईडीपी के अंतर्गत वस्त्र परिधान पर टाई डाई और स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया, एमई डीपी के अंतर्गत वाशिंग पाउडर, रेडीमेड गारमेंट्स, और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था अब ये अपना अपना उत्पाद आसानी से बेच सकें, इस उद्देश्य से संस्था महिला खादी ग्राम्य सेवा संस्थान द्वारा आवास विकास कालोनी, बड़ा पार्क,संतोष गुप्ता मार्केट में एक एमकेजी महिला रूरल मार्ट के नाम से दुकान खोली गई है। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अनोखी पहल नाबार्ड और महिला खादी ग्राम्य सेवा संस्थान संयुक्त रूप से कर रहा है।







