Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बसपा के बिना इस बार बिहार में नहीं बनेगी सरकार : सांसद रामजी गौतम

    ShagunBy ShagunMay 22, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 492

    बिहार में सत्ता की ओर निर्णायक कदम बढ़ा रही है बहुजन समाज पार्टी 

    पटना, 22 मई 2025 : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी रणनीतिक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज बुद्धा कॉलोनी, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बसपा अब सत्ता की ओर निर्णायक क़दम बढ़ा रही है और इस बार बिना बसपा के कोई सरकार नहीं बनने वाली है।

    रामजी गौतम ने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा का लक्ष्य बिहार से जंगलराज और गुंडाराज को पूरी तरह समाप्त कर एक सशक्त और विकासशील राज्य बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों और माफियाओं का राज चल रहा है, और आम जनता भय के साये में जी रही है। सरकारी अस्पतालों में भारी लापरवाही, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और गरीबों की बदहाली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनी, तो स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को उत्तर प्रदेश के पूर्व में मायावती सरकार के मॉडल पर मजबूत किया जाएगा।

    वही, पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार ने राज्य को ‘महाजंगलराज’ की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज को उनका हक दिलाया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोपालगंज में बाबा साहब की जयंती मनाने पर महिलाओं को सामंती सोच वाले लोगों ने घर में घुसकर बेइज्जत किया, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक बसपा की सरकार नहीं बनती, तब तक इन वर्गों पर अन्याय और अत्याचार जारी रहेगा।

    अनिल कुमार ने एलजेपी नेता चिराग पासवान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुजन समाज के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चिराग पासवान बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को मानते हैं? और अगर मानते हैं, तो दलितों पर हो रहे अत्याचार के मामलों पर कभी खुलकर बोले क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि महज टाइटल “पासवान” लगा लेने से कोई बहुजन नहीं बन जाता, बल्कि बहुजन हित में संघर्ष और स्पष्ट स्टैंड ज़रूरी है।

    इस संवाददाता सम्मेलन में बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी उमाशंकर गौतम, एडवोकेट सुरेश राव, जिला अध्यक्ष शंकर महतो और महासचिव डॉ. विजयेश कुमार भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर रही है और आगामी चुनाव में बसपा पूरे दमखम के साथ मैदान में होगी। बसपा नेताओं ने जनता से अपील की कि अगर वे एक मजबूत, सुरक्षित और न्यायपूर्ण बिहार चाहते हैं, तो बसपा को समर्थन दें, क्योंकि अब केवल बसपा ही विकल्प नहीं, समाधान है।

    Shagun

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading