Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बसपा के बिना इस बार बिहार में नहीं बनेगी सरकार : सांसद रामजी गौतम

    ShagunBy ShagunMay 22, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    बिहार में सत्ता की ओर निर्णायक कदम बढ़ा रही है बहुजन समाज पार्टी 

    पटना, 22 मई 2025 : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी रणनीतिक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज बुद्धा कॉलोनी, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बसपा अब सत्ता की ओर निर्णायक क़दम बढ़ा रही है और इस बार बिना बसपा के कोई सरकार नहीं बनने वाली है।

    रामजी गौतम ने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा का लक्ष्य बिहार से जंगलराज और गुंडाराज को पूरी तरह समाप्त कर एक सशक्त और विकासशील राज्य बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों और माफियाओं का राज चल रहा है, और आम जनता भय के साये में जी रही है। सरकारी अस्पतालों में भारी लापरवाही, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और गरीबों की बदहाली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनी, तो स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को उत्तर प्रदेश के पूर्व में मायावती सरकार के मॉडल पर मजबूत किया जाएगा।

    वही, पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार ने राज्य को ‘महाजंगलराज’ की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज को उनका हक दिलाया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोपालगंज में बाबा साहब की जयंती मनाने पर महिलाओं को सामंती सोच वाले लोगों ने घर में घुसकर बेइज्जत किया, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक बसपा की सरकार नहीं बनती, तब तक इन वर्गों पर अन्याय और अत्याचार जारी रहेगा।

    अनिल कुमार ने एलजेपी नेता चिराग पासवान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुजन समाज के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चिराग पासवान बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को मानते हैं? और अगर मानते हैं, तो दलितों पर हो रहे अत्याचार के मामलों पर कभी खुलकर बोले क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि महज टाइटल “पासवान” लगा लेने से कोई बहुजन नहीं बन जाता, बल्कि बहुजन हित में संघर्ष और स्पष्ट स्टैंड ज़रूरी है।

    इस संवाददाता सम्मेलन में बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी उमाशंकर गौतम, एडवोकेट सुरेश राव, जिला अध्यक्ष शंकर महतो और महासचिव डॉ. विजयेश कुमार भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर रही है और आगामी चुनाव में बसपा पूरे दमखम के साथ मैदान में होगी। बसपा नेताओं ने जनता से अपील की कि अगर वे एक मजबूत, सुरक्षित और न्यायपूर्ण बिहार चाहते हैं, तो बसपा को समर्थन दें, क्योंकि अब केवल बसपा ही विकल्प नहीं, समाधान है।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading