भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह नए बंधन में बंध गए हैं। भारत के चमकते खिलाड़ी की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई जिसमें राजीनित जगत और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी। फैंस ने उनके सोशल मीडिया अकॉउंट पर ढेरों शुभकामनाये और बधाइयाँ दी।
बता दें कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रिंकू अलीगढ़ स्टेडियम के पास दो कमरों वाले क्वार्टर में पले-बढ़े, उनके पिता एलपीजी वितरण में काम करते थे। उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक बार सफाईकर्मी की नौकरी ठुकराकर वित्तीय संघर्षों पर काबू पा लिया।
हाल ही में रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है।








1 Comment
Enjoyed studying this, very good stuff, regards. “Golf isn’t a game, it’s a choice that one makes with one’s life.” by Charles Rosin.