Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    बिहार : अंधविश्वास हावी और अपराध बेलगाम

    ShagunBy ShagunJuly 17, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    बिहार: मतलब सबकुछ ठीक बा ? बिहार में इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो ही रहा है, पिछले 15 दिनों से हत्याओं के सिलसिले से लग रहा है कि कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार अपना नियंत्रण खोती जा रही है। इन 15 दिनों में कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर, पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की, पूर्णिया में जादू टोने के संदेह में पांच लोगों की और नालंदा में बच्चों के झगड़े को लेकर दो लोगों की हत्याएं की गईं। इनमें कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर काफी शोर मचा। तब लगा कि अपराधियों के खिलाफ सरकार और सख्त होगी लेकिन शनिवार और रविवार को हत्या की तीन और वारदातें हो गईं।

    इन घटनाओं से दो बातें खासतौर पर उभरती हैं। पहली ये कि राजधानी पटना से लेकर राज्य के किसी किसी भी इलाके में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को किसी की जान लेने में कोई भय नहीं है। वे जब और जैसे चाहें, अपने मन की कर सकते हैं। न गिरफ्तारी की कोई चिंता, न सजा की। अपराध के इस तरह से बेलगाम होने के साथ दूसरी प्रमुखता से उभरने की बात यह है कि राज्य में अंधविश्वास अभी गहरे तक जड़ें जमाए है।

    पूर्णिया की घटना यह थी कि एक बच्चे की बीमारी न ठीक हो पाने के कारण जादू टोने के संदेह में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली गई जबकि दो सौ से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। मतलब यह कि वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रचार के बावजूद राज्य में लोग वैज्ञानिक चेतना व जागरूकता से इतने दूर हैं कि उनके लिए तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास भी हत्या करने का कारण हो सकता है। इसीलिए ‘डायन’ के शक में वचित वर्गों की महिलाओं की हत्याएं तो होती हैं लेकिन सुर्खियां नही बन पातीं क्योंकि शायद जिम्मेदार भी मानते हैं कि इसमें कुछ तो सच है।

    चिंतित करने की बात यह है कि जब इस साल के अंत में चुनाव होने हैं व सूबे में राजनीति और अपराध का मजबूत गठजोड़ है जो भले अब खुलकर सामने न आ रहा हो, तब हत्याओं की इस नई लहर का सिलसिला कहां जाकर रुकेगा। चुनावी नफे को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता इसे मुद्दा भी बना रहे हैं लेकिन इसकी तह में केवल दबाव का खेल है जो अंततः अपराधी तत्वों की मदद ही करेगा। आवश्यक यह है कि सख्त बयान देने की औपचारिकता निभाने की जगह खुद मुख्यमंत्री कड़ा कदम उठाते हुए कानून और व्यवस्था की मशीनरी को बेहतर बनाएं। इसका दोष ‘पिछली सरकार’ पर भी नहीं डाल सकते क्योंकि उसे गए तो जमाना बीत गया।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading