आशीर्वाद आटा ने अंधेरीचा राजा में पेश किया अनोखा उपक्रम
मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट : गणेश चतुर्थी ने मुंबई को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया। अभिनेत्री निकिता रावल ने पहले दिन लालबागचा राजा के दर्शन किए, जहां उनकी मुलाकात अभिनेत्री नुसरत भरुचा से हुई। पारंपरिक परिधान में सजी निकिता ने भगवान गणेश की प्रार्थना की और नुसरत के साथ खुशी साझा की। निकिता ने कहा, “लालबागचा राजा का आशीर्वाद दिव्य है। नुसरत से मिलकर यह पल और खास हो गया।” उनकी मुस्कान ने त्योहार की एकजुटता को दर्शाया।
इसी बीच, अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने अपने घर में डेढ़ दिन का गणेश उत्सव अपार श्रद्धा के साथ मनाया। हर साल बप्पा की पूजा करने वाली मधुरिमा ने इस बार थोड़ी बड़ी मूर्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “मेरी माँ ने पूरी सजावट की। बप्पा की मौजूदगी से घर में दिव्य ऊर्जा भर जाती है।” विसर्जन के दौरान भावुक मधुरिमा ने बप्पा के कानों में अपनी इच्छा फुसफुसाई और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उत्तराखंड, शिमला, मनाली और जम्मू में प्राकृतिक आपदाओं से व्यथित मधुरिमा ने कहा, “बप्पा विघ्नहर्ता हैं। मैं प्रभावित लोगों और जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूँ।” विसर्जन में परिवार और दोस्तों ने गाते-नाचते बप्पा को विदाई दी।
दूसरी ओर, आशीर्वाद आटा ने अंधेरीचा राजा में “गेहूँ गेहूँ है विशेष, हर गेहूँ में है गणेश” उपक्रम के साथ उत्सव को खास बनाया। मराठी अभिनेत्री स्प्रुहा जोशी ने इस क्रिएशन ज़ोन का दौरा किया, जहां सूक्ष्मचित्रकार पन्ना महेश्वरी ने गेहूँ के दानों पर गणेश मूर्तियां उकेरीं। कुछ दाने विशिष्ट हस्तियों और भक्तों को स्मृति-चिन्ह के रूप में दिए गए। आईटीसी के अनुज रुस्तगी ने कहा, “आशीर्वाद का हर गेहूँ का दाना शुद्ध और उत्तम है, जैसे बप्पा का आशीर्वाद।” स्प्रुहा जोशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह फेस्टिवल परंपरा और गुणवत्ता का सुंदर संगम है।”
बता दें कि मुंबई का यह गणेशोत्सव भक्ति, एकजुटता और रचनात्मकता का अनूठा मेल रहा, जिसमें लालबाग, अंधेरी और घरेलू पूजा ने सभी के दिलों को छुआ।






