Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    त्रिपुरासुर वध के बाद भक्तों ने मनाई देव दीपावली

    ShagunBy ShagunNovember 5, 2025 festival No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A fair was held on the banks of the Gomti River in Lucknow, and households lit lamps in Kaushambi.
    देव दीपावली के मौके पर आज लखनऊ में गोमती के किनारे लोगों ने दीपदान पूजा अर्चना किया और मछलियों को दाना खिलाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 291

    लखनऊ में गोमती तट पर मेला, कौशांबी में घर-घर दीप प्रज्वलन

    लखनऊ/कौशांबी, 5 नवम्बर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, पूजा-अर्चना की और मछलियों को दाना खिलाया। नदी तट पर लगे मेले में परिवार संग आए लोग झूलों का आनंद लेते, पिकनिक मनाते और खरीदारी करते नजर आए।

    उधर, कौशांबी जनपद में भी देव दीपावली का विशेष महत्व रहा। नगर, शहर, कस्बे से लेकर गांव-गांव तक घरों, मंदिरों और घाटों पर दीप जलाए गए। लोग गंगा-यमुना के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य लाभ लेते दिखे।

    पौराणिक कथा: त्रिपुरासुर वध और त्रिपुरारी शिव

    शिवपुराण के अनुसार, राक्षस तारकासुर के तीन पुत्र तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था। उन्होंने मांगा कि उनकी मृत्यु तभी हो जब तीनों एक पंक्ति में हों, अभिजीत नक्षत्र का समय हो और एक ही तीर से तीनों का वध हो। इस वरदान के बाद तीनों ने मिलकर त्रिपुरासुर बनाया और तीनों लोकों में आतंक मचा दिया। देवता, ऋषि-मुनि और मनुष्य सभी उनके अत्याचारों से त्रस्त थे।

    A fair was held on the banks of the Gomti River in Lucknow, and households lit lamps in Kaushambi.
    देव दीपावली के मौके पर कौशांबी में लोगों ने दीपदान पूजा अर्चना किया और मछलियों को दाना खिलाया

    जब अत्याचार असहनीय हो गया, तो देवताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना की। बाबा भोलेनाथ ने पृथ्वी को रथ, सूर्य-चंद्रमा को पहिए, मेरु पर्वत को धनुष, वासुकी नाग को प्रत्यंचा और भगवान विष्णु को बाण बनाकर युद्ध का संकल्प लिया। अभिजीत नक्षत्र के सटीक क्षण में एक ही तीर से तीनों असुरों का संहार कर दिया। इस विजय के बाद देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया, जिसे देव दीपावली या त्रिपुरारी पूर्णिमा कहा गया। तभी से भगवान शिव को त्रिपुरारी के नाम से पूजा जाता है।

    प्रकाश का पर्व, पापों का नाशमान्यता है कि इस दिन जलाया गया दीप अंधकार को मिटाता है, पापों से मुक्ति दिलाता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। यह पर्व केवल काशी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत में भक्ति, पुण्य और प्रकाश की विजय का प्रतीक बन चुका है।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading