Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने 37 रनों से जीती ट्रॉफी, अब्बास और देवेश ने खेलीं धुआंधार पारियां

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    SBI Cup Lucknow Media Premier League (LMPL)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,287

    एसबीआई कप एलएमपीएल फाइनल:

    लखनऊ। लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल) के एसबीआई कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टाइम्स ऑफ इंडिया ने डीडी-एआईआर एकादश को 37 रनों के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के नीचे खेले गए इस मुकाबले में टाइम्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में केवल चार विकेट खोकर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम को मजबूत शुरुआत सलामी बल्लेबाज राजीव श्रीवास्तव ने दी, जिन्होंने 19 रन बनाए। इसके बाद अब्बास रिजवी ने नाबाद 71 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके जड़े। मध्यक्रम में देवेश पांडेय ने भी कमाल दिखाया और 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 52 रनों की उपयोगी पारी खेली।

    जवाबी पारी में डीडी-एआईआर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 130 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनकी तरफ से सलामी बल्लेबाज सीएस आजाद ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जिसमें 47 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का शामिल था। गेंदबाजी में टाइम्स के इश्तियाक रजा ने तीन विकेट झटके, जबकि अब्बास रिजवी ने दो विकेट हासिल किए।

    टूर्नामेंट के प्रमुख पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ऋषि सिंह सेंगर (टाइम्स ऑफ इंडिया) को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देवेश पांडेय (टाइम्स ऑफ इंडिया) और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नदीम खान (एलएसजेए एकादश) चुने गए।

    समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर दीपक कुमार दे ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रजा, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय और ओमेक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडेय जैसे विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

    मोहसिन रजा ने हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, सचिव एसएम अरशद और संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    कैवेल्य कम्युनिकेशंस के सहयोग से आयोजित इस लीग का फाइनल दूसरी बार बाबू स्टेडियम में खेला गया, जिसने मीडिया जगत के क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Ramiz Sumra: Gujarat's Table Tennis Warrior Scripts a New Chapter of Success

    रमीज़ सुमरा: गुजरात का टेबल टेनिस योद्धा ने रचा सफलता का नया इतिहास

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading