Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सियासत की भेंट चढ़ी दानकर्ता पिता की संवेदना

    ShagunBy ShagunJanuary 11, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    We will not allow the historic sports ground in Banda to be sold: Vishwambhar Singh Yadav
    बांदा के ऐतिहासिक खेल मैदान को बिकने नहीं देंगे: विश्वंभर सिंह यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,325

    कालिंजर रोडवेज बस स्टॉप पर छिड़ा विवाद, दिखी ओछी राजनीति

    अजय कुमार श्रीवास्तव

    कालिंजर/बांदा। राजनीति जब मानवीय संवेदनाओं पर हावी हो जाती है, तो वह न केवल मर्यादाएं लांघती है बल्कि एक पीड़ित पिता के संघर्ष और त्याग का भी अपमान करती है। ऐतिहासिक कालिंजर में रोडवेज बस स्टॉप के निर्माण को लेकर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव द्वारा अपने दिवंगत पुत्रों की स्मृति में दान की गई जमीन पर श्रेय की राजनीति शुरू हो गई है।

    बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव ने अपने दिवंगत पुत्रों की यादों को संजोने और जनहित के लिए कालिंजर में अंतरराज्यीय रोडवेज बस स्टॉप हेतु अपनी 5 बीघा निजी भूमि दान दी थी। जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। उनकी मंशा केवल इतनी थी कि इस बस स्टॉप का नामकरण उनके स्वर्गवासी पुत्रों के नाम पर हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां जनसेवा के इस माध्यम से उन्हें याद रख सकें।
    हैरानी और दुख का विषय तब सामने आया जब इस बस स्टॉप के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    नरैनी की भाजपा विधायक श्रीमती ओममणि वर्मा को तो बुलाया गया लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस गरिमामयी कार्यक्रम में दानकर्ता पिता (बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव) को आमंत्रित करना तक उचित नहीं समझा, जिन्होंने अपनी कीमती जमीन समाज और सरकार के लिए न्योछावर कर दी।

    सपा विधायक के समर्थक और स्थानीय जनता में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि:

    • जिस व्यक्ति ने जमीन दी, उसे ही भूमि पूजन से दूर रखकर प्रशासन ने किस ‘लोकतन्त्र’ का परिचय दिया?
    • क्या विकास के कार्यों में विपक्षी विधायक का व्यक्तिगत त्याग सत्ता पक्ष की राजनीति से छोटा है?
    • एक पीड़ित पिता की भावनाओं को कुचलकर श्रेय लूटने की यह कैसी होड़ है?
    • कालिंजर ही नहीं पूरे जिले में यह चर्चा का विषय है कि क्या किसी के किए गए परोपकार पर भी दलगत राजनीति की मुहर लगाना जरूरी है?
    • लोगों का कहना है कि प्रशासन को कम से कम शिष्टाचार के नाते दानकर्ता को सम्मान देना चाहिए था।
    • “यह केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, एक पिता की अपने बेटे के प्रति आखिरी निशानी है। इसे राजनीति की भेंट चढ़ाना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।”

    इस विषय पर जब बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव जी से बात की गई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए, रूंधते स्वर में उन्होंने कहा कि उनकी विधवा बहुओं की भी इच्छा थी कि ऐतिहासिक नगर और बाबा नीलकंठ की नगरी कालिंजर में जो उनकी जमीन है वो किसी ऐसे कार्य के लिए हो जाए जिसमें उनके दिवंगत पति का नाम सदा जीवित रहे।

    पर्यटन नगरी में रोडवेज बस स्टॉप के लिए ग्राम सभा के पास वाजिब जमीन नहीं थी हमारी जमीन के लिए वहां के कुछ जिम्मेदार लोगों के कहने पर भूमि दान की प्रक्रिया आगे बढ़ी लेकिन स्थानीय बीजेपी नेता और प्रशासन ने अपना श्रेय लेने के लिए शिष्टाचार ही भूला दिया। यह बहुत ही दुख का विषय है।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading