Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में बिना सहमति स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलना राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, उपभोक्ता परिषद, जल्द UPERC जाएगी

    ShagunBy ShagunJanuary 17, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    In Uttar Pradesh, converting smart meters to prepaid mode without consent is a violation of national law, says consumer council; will approach UPERC soon.
    उत्तर प्रदेश में बिना सहमति स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलना राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, उपभोक्ता परिषद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    61.65 लाख स्मार्ट मीटर लगे, 47.43 लाख बिना सहमति प्रीपेड में बदले, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का खुला उल्लंघन
    परिषद ने केंद्र सरकार से मांग की तत्काल हस्तक्षेप, राज्य सरकार पर कानून की रक्षा का दबाव

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को बिना उपभोक्ता सहमति के प्रीपेड मोड में बदलने का मामला गरमा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसे विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) और नई कॉस्ट डाटा बुक के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।

    16 जनवरी तक प्रदेश में 61,64,908 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 47,43,499 मीटरों को बिना सहमति प्रीपेड में परिवर्तित कर दिया गया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों से भी उपभोक्ताओं के इस अधिकार की पुष्टि होती है कि वे पोस्टपेड या प्रीपेड मोड खुद चुन सकें।

    वर्तमान में 31,79,011 उपभोक्ता नेगेटिव बैलेंस में हैं, जहां कुल बकाया राशि करीब 1,097 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बता दें कि उपभोक्ता अचानक मोड बदलाव से भ्रमित हैं, न सही भुगतान कर पा रहे हैं और न स्थिति समझ पा रहे हैं।

    परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है, जिससे राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है। परिषद ने केंद्रीय ऊर्जा सचिव को अवगत कराया है और जल्द उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) में जाकर उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त आदेश की मांग करेगी।

    परिषद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि कानून के अनुसार उपभोक्ताओं को मोड चुनने की स्वतंत्रता तुरंत बहाल की जाए और पावर कॉर्पोरेशन अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करे।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading