मायावती ने स्वीकार किया टाइप-8 बंगला, गठबंधन की अफवाहें खारिज
लखनऊ : BSP सुप्रीमो मायावती को दिल्ली में टाइप-8 बंगला अलॉट हुआ है, जिसे उन्होंने सुरक्षा कारणों से स्वीकार कर लिया। पहले कई अलॉटमेंट ठुकराने वाली मायावती ने स्पष्ट किया: “बंगला मिलने का मतलब किसी से गठबंधन नहीं। BSP अकेले लड़ेगी, कोई समझौता नहीं!” यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
BJP के जाल में न फंसें, UP में SP सरकार बनेगी : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला: ‘संविधान खत्म करना चाहते हैं
समाजवादी पार्टी (SP) चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा: “BJP लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़ती है। वे PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को बदनाम कर नौजवानों में फूट डाल रही है। SP डॉ. लोहिया और अम्बेडकर के सिद्धांतों पर अडिग है – विकास की राजनीति करेगी, नफरत की नहीं!”
अखिलेश ने चेताया: “BJP के जाल में न फंसें, UP विधानसभा चुनाव में SP सरकार बनेगी। BJP सिर्फ विध्वंस जानती है, SP के पुराने कार्यों को अपना बताती है। कार्यकर्ता एकजुट रहें!”
बता दें कि ये घटनाएं UP में आगामी चुनावों की गर्माहट बढ़ा रही हैं।







