Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

     ‘आप’ सरकार ने हुक्का बार पर लगाई रोक

    ShagunBy ShagunNovember 1, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    हुक्का बार संचालक इनमें जड़ी-बूटी होने का दावा करते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक घंटा हुक्का पीना 30 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक है

    नई दिल्ली 01 नवंबर। दिल्ली सरकार ने रेस्तरां और होटलों में चलने वाले हुक्का बार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस और नगर निगमों को ऐसे होटल और रेस्तरां के लाइसेंस निरस्त करने को कहा जो अपने यहां हुक्का बार चलाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से मई 2017 में जारी अधिसूचना के मुताबिक हुक्का बार को धूम्रपान निषेध क्षेत्र और धूम्रपान क्षेत्र दोनों में ही प्रतिबंधित किया है। राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने अलग-अलग रेस्टोरेंट और होटलों में छापे मारकर हुक्का बार से नमूने जुटाए हैं। इन नमूनों में निकोटीन की काफी ज्यादा मात्र पाई गई है।

    जबकि, हुक्का बार संचालक इनमें जड़ी-बूटी होने का दावा करते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक घंटा हुक्का पीना 30 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक है। इसके नुकसान को दरकिनार करते हुए तमाम होटल व रेस्टोरेंट में हुक्का बार का चलन बढ़ा है। खासतौर पर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। युवाओं में हुक्का बार को एक तरह के स्टेटस सिंबल की तरह लिया जा रहा है। जबकि, इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हुक्का बार पर पाबंदी लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और नगर निगम को लगातार पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन, उनकी तरफ से कार्रवाई की शुरुआत नहीं की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading