Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बिहार राजनीति में ‘पलटी मार’: नीतीश राज्यसभा की राह पर, BJP का CM आने वाला?

    ShagunBy ShagunMarch 7, 2026 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    'Turnaround' in Bihar politics: Nitish on his way to Rajya Sabha, BJP CM in the offing?
    बिहार राजनीति में 'पलटी मार': नीतीश राज्यसभा की राह पर, BJP का CM आने वाला?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर: बिहार में BJP का पहला CM आने वाला?

    पटना/नई दिल्ली, 7 मार्च 2026: बिहार की राजनीति में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है ! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में यह कदम उठाया गया, जहां JDU के रामनाथ ठाकुर, BJP के नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा ने भी पर्चा भरा। नीतीश ने X पर पोस्ट कर कहा कि 20 साल से ज्यादा समय तक बिहारवासियों का भरोसा जीता, अब विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की पुरानी इच्छा पूरी कर रहे हैं। नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा।

    यह फैसला नीतीश के 10वीं बार CM बनने के महज 3-4 महीने बाद आया है। सूत्रों के मुताबिक, वह 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि मौजूदा RS सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है और चुनाव 16 मार्च को हैं।

    Nitish Kumar: Bihar's 'Chanakya' who did not let go of the crown of power for 20 years!
    बिहार में NDA की धमाकेदार वापसी! :
    माननीय @NitishKumar जी को लगातार 9वीं बार मुख्यमंत्री, @samrat4bjp जी एवं @VijayKrSinhaBih जी को उपमुख्यमंत्री एवं सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार अब “विकसित बिहार-सशक्त बिहार” को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी! बिहार बदलेगा, बिहार बढ़ेगा!

    BJP अब रहेगी ड्राइवर सीट पर?

    बता दें कि यह बदलाव ऐतिहासिक है बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बनेगा। NDA की 202 सीटों की मजबूत बहुमत वाली सरकार में BJP (89 विधायक) अब CM पद पर काबिज होने की तैयारी में है। संभावित उम्मीदवार OBC/EBC बैकग्राउंड से हो सकते हैं, जैसे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा या अन्य। नीतीश के बेटे निशांत कुमार JDU जॉइन कर सकते हैं और पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी (शायद डिप्टी CM) मिल सकती है।

    क्या कहता है विश्लेषण: नीतीश के ‘पलटीमार’ इमेज वाले दौर का अंत? या BJP उनसे ‘ऊब’ गई?

    नीतीश ने 2005 से अब तक 10 बार CM पद संभाला, लेकिन इस बार BJP ने चुनाव में उन्हें CM फेस नहीं बनाया था। अब NDA की जीत के बाद BJP केंद्र में नीतीश को RS भेजकर राज्य पर सीधा कंट्रोल चाहती है। यह NDA सहयोगियों के लिए ‘चेतावनी’ जैसा है माना जा रहा है कि सत्ता में रहकर भी इस्तेमाल होकर किनारे लग सकते हैं।

    JDU कार्यकर्ताओं में नाराजगी है : कुछ ने पार्टी ऑफिस पर विरोध जताया, पोस्टर लगाए। लेकिन नीतीश RS से केंद्र में प्रभाव बनाए रख सकते हैं।

    सत्ता की धुरी तेजी से बदल रही है बिहार अब नए युग में है जहां विकास की बात जारी है, लेकिन सत्ता की जंग तेज। क्या BJP OBC/EBC में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी, या विपक्ष ‘धोखा’ का मुद्दा बनाएगा? नजरें अगले कुछ दिनों पर जहां जल्द ही तस्वीर साफ़ हो जाएगी बस इन्तजार करना है !

    Shagun

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading