Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    सफलता की कहानी : अब न बिजली बिल भरने का झंझट, न रात को जागने की परेशानी

    ShagunBy ShagunNovember 2, 2017Updated:November 2, 2017 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    इंदौर 02 नवंबर। हमारे लिए अब न तो बिजली का बिल भरने का झंझट रहा हैं और न ही रात्रि में जागने की परेशानी। हम तो अब पूरी तरह से निश्चिंत हो गये हैं और जब भी जरूरत होगी मोटर चालू की और फसल में पानी देना शुरू कर देंगे। इंदौर जिले की तहसील सांवेर के ग्राम राजौदा निवासी किसान श्री लाखन सिंह ने बताया कि यह सब मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के कारण संभव हुआ हैं।

    किसान लाखन सिंह ने बताया कि उनके लिए यह योजना वरदान से कम नहीं हैं। उन्होने बताया कि मेरे खेत पर पहले सिंचाई के लिए विद्युत पम्प की सुविधा थी किन्तु पम्प से ट्रांसफारमर की दूरी डेढ़ से पौने दो किलोमीटर होने के कारण वोल्टेज की समस्या बहुत रहती थी। इसके कारण वे पिछले कई वर्षो से सिंचाई को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होने कई बार इस समस्या को क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी श्री पी.के.यादव को भी बताया था। श्री यादव ने किसान लाखन सिंह को मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि शासन इस योजना के तहत 85 प्रतिशत सबसिडी प्रदान करता हैं।

    किसान श्री लाखन सिंह ने कृषि विकास अधिकारी की प्रेरणा पर इस योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया और मई 2017 एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क में जाकर ऑनलाइन आवेदन किया और एन.ई.एफ.टी के माध्यम से योजना की ऐजेंसी म.प्र. उर्जा विकास निगम को पंजीयन शुल्क के रूप में 5 हजार रूपये तत्काल भुगतान कर दिये। उन्होने बताया कि बाद में उनको 67 हजार एक सौ रूपये और प्रदान करने पड़े। सोलर पम्प के लिए बाकी का खर्चा म.प्र. उर्जा विकास निगम भोपाल ने उठाया। किसान लाखन सिंह ने बताया कि उनके यह सपने हाल ही में तब पूरे हुए जब म.प्र. उर्जा विकास निगम द्वारा माह अक्टूबर 2017 में उनके खेत में सोलर पम्प स्थापित कर दिया गया हैं।

    किसान लाखन सिंह ने बताया कि पहले जहां वे सोयाबीन व गेंहू की परम्परागत फसलें ही ले पाते थे किन्तु अब वे प्याज, लहसून, आलू, सब्जियों व फूलों की खेती भी करने की योजना बना रहें हैं। जिससे वे इन फसलों से अधिक मुनाफा कमा सके। किसान श्री लाखन सिंह ने मुख्यमंत्री जी को भी इस योजना को चालू करने के लिए दिल से साधुवाद दिया वहीं अन्य किसानों से भी इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया हैं।

    #indian solar electricity #solar plant
    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading