इजरायल-ईरान संकट में विश्व नेता एक-एक कर खुलकर बोल रहे: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिका पर सीधा हमला
नई दिल्ली : व्लादिमीर पुतिन ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा: “ईरान ने समझौते का पालन किया— लेकिन अमेरिका ने इसे तोड़ दिया। ट्रंप पीछे हट गए। फिर भी यूरोप ने ईरान से वफादार बने रहने की उम्मीद करता है। भला ईरान उस समझौते का पालन क्यों करे जिसे पश्चिम ने छोड़ दिया?
कनाडा की नेता एलिजाबेथ मे का नेतन्याहू पर जमकर हमला
कनाडा की ग्रीन पार्टी लीडर एलिजाबेथ मे ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा: “हम जानते हैं कि शांति का दुश्मन कौन है। और दुर्भाग्य से, उसका एक नाम है। वह हैं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।”
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “सच बोलने वाली निडर महिला” बता रहे हैं।
ब्रिटिश PM कीर स्टारमर: “ईरान के साथ युद्ध हमारा युद्ध नहीं”
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने साफ-साफ ऐलान किया: “ईरान के साथ युद्ध हमारा युद्ध नहीं है। हमें इसमें घसीटने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम इसमें शामिल नहीं होंगे।” बता दें कि ये बयान ब्रिटेन की “हाथ खींचने” वाली नीति का बड़ा संकेत है।

इजराइल की सड़कों पर कोहराम: “बंकरों से बदबू, लाशें पड़ी हैं, खाना-पानी खत्म!”
इजरायली नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है: “बंकरों से भयानक बदबू आ रही है, बहुत सारी लाशें पड़ी हैं। खाना नहीं है, पानी नहीं है, स्वच्छता नहीं है। मीडिया आपको यह नहीं दिखाएगा कि इजराइल तबाह हो रहा है!!”
https://x.com/i/status/2038843242431869261
फिलहाल ये चार बड़े बयान एक साथ आए हैं, जब इजरायल-ईरान तनाव चरम पर है। क्या ये बयान मध्य-पूर्व को और बड़े युद्ध की ओर धकेल देंगे? और ख़बरों के लिए शगुन न्यूज़ इंडिया से जुड़े रहें!







