लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOBROA) ने किया आयोजन, 60 साल से लेखन में समर्पित अंशुमान खरे को किया सम्मानित
लखनऊ : बच्चों के मनोरंजन और नैतिक शिक्षा के लिए लिखा गया अंशुमान खरे का लोकप्रिय रेडियो नाटक “गुड़िया का ब्याह” अब पुस्तक रूप में आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOBROA) द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में इस पुस्तक का विमोचन किया गया।
विमोचन करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) श्री के.आर. कनौजिया ने कहा, “अंशुमान खरे पिछले लगभग ६० वर्षों से निरंतर लेखन के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने लेखक जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी लेखनी समाज को बार-बार प्रेरणादायक और सकारात्मक दिशा देती रही है।”

अंशुमान खरे को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग (मेघालय) और नेपाल स्थित पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे कई पुस्तकों के रचयिता हैं।
समारोह में श्री एम.एल. आहुजा, अमर नाथ रावत, एम.एल. भगत, निरंकार श्रीवास्तव, पी.के. भगत, जी.सी. मेहरोत्रा, पी.के. खरे, मधु संतोष, अशोक प्रसाद, एस.के. गौड़, जी.सी. गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह पुस्तक बच्चों को पारंपरिक मूल्यों और मनोरंजक कहानी के माध्यम से जोड़ने का अनोखा प्रयास है।







