अभिनेत्री-निर्देशक टीना ठडानी ने ग्लोबल आइकन रिहाना से मुलाकात का खास पल शेयर किया, कहा- “वह बहुत डाउन टू अर्थ और प्यारी हैं”
मुंबई : भारतीय अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता टीना ठडानी ने हाल ही में अपने एक खास पल को शेयर किया है, जो उनके ग्लोबल पॉप कल्चर के प्रति लगाव को साफ दिखाता है। टीना हाल ही में विश्व प्रसिद्ध सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना से मिलीं और इस मुलाकात को उन्होंने बेहद खास बताया।
टीना ने मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, कि “रिहाना दुनिया की बहुत बड़ी ग्लोबल आइकन हैं और मैं उनके पहले गाने के समय से ही उनकी फैन हूं। जब मैं टोरंटो के एक क्लब में थी, तभी से उन्हें सुनती और पसंद करती आई हूं। आज भी उनकी फैन हूं। वह बहुत खूबसूरत हैं, उनका मेकअप ब्रांड शानदार है। उनसे मिलना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। वह सच्ची, सांस्कृतिक और बेहद प्यारी महिला हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह काफी डाउन टू अर्थ लगती हैं।”
रिहाना के म्यूजिक, ब्यूटी और पर्सनैलिटी का टीना पर गहरा असर रहा है। टीना ने कहा कि रिहाना ने न सिर्फ हिट गानों से, बल्कि अपने ब्यूटी ब्रांड से भी दुनिया भर के लाखों लोगों को इंस्पायर किया है।
टीना ठडानी खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया है। साल 2017 में उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘The Leftovers’ को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि रही।
टीना वर्तमान में फिल्मों, म्यूजिक और फैशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और भारतीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना काम आगे बढ़ा रही हैं।
रिहाना से मुलाकात का यह पल एक बार फिर याद दिलाता है कि बड़े सितारे भी अपने पसंदीदा आइकॉन्स से मिलकर उतने ही उत्साहित और खुश हो जाते हैं, जितना कोई आम फैन होता है।






