Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    ShagunBy ShagunApril 27, 2026Updated:April 27, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!
    फोटो : सोशल मीडिया से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 256

    यह कैसी ज़िंदगी है, जहाँ नौकरी के पीछे इतना बड़ा दर्द और रोज़ाना की जंग छिपी होती है?

    दिल्ली की भीषण गर्मी में करोल बाग की तपती सड़कों पर एक डिलीवरी बॉय अचानक गिर पड़ा। शरीर थककर चूर हो चुका था, लेकिन उसके साथ ही उसके ऑर्डर, उसकी मेहनत और परिवार की उम्मीदें भी सड़क पर बिखर गईं।

    हम “5 मिनट में डिलीवरी” की डिमांड करते हैं, जबकि वो 42-44°C की आग में अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे लिए दौड़ रहा होता है। यह घटना सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उन हजारों अनजान हीरों की कहानी है जो हर रोज़ हमारे आराम के लिए खुद को झुलसा रहे हैं।

    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!
    चिलचिलाती गर्मी की भीषण तपिश में एक डिलीवरी बॉय अचानक गश खाकर गिर पड़ा, जिसे राहगीरों ने सहारा देकर उठाया -फोटो : सोशल मीडिया से साभार

    यह भी तो अपने ही हैं –

    तो अगली बार जब कोई डिलीवरी बॉय आपके दरवाज़े पर दस्तक दे, तो उसे सिर्फ “ऑर्डर डिलीवर करने वाला” न समझें – उसे एक इंसान समझें। एक गिलास ठंडा पानी पूछ लीजिए, दो शब्द इज़्ज़त के बोल दीजिए। क्योंकि उनके लिए यह नौकरी नहीं, बल्कि हर दिन लड़ी जाने वाली ज़िंदगी की जंग है।

    राहगीर बोलें – : डिलीवरी बॉय अपना परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं

    राकेश पाटीदार : “डिलीवरी बॉय इतनी गर्मी में भी अपना परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह उसी का नतीजा है कि थककर गिर गए। लोगों ने मदद की, अच्छा किया। गर्मी का मौसम है, उन पर अतिरिक्त प्रेशर न बनाएं। अगर थोड़ा लेट हो रहा है तो समझौता करें, आखिर वो भी इंसान है, कोई मशीन तो नहीं!”

    तेजस : “कई बार हम इन लोगों को कुछ भी भाव नहीं देते। डिलीवरी के लिए आते हैं तो गाली-गलौज और जल्दबाजी का सामना करना पड़ता है। पानी देने तक की ज़हमत नहीं उठाते। अभी गर्मी का वक्त है, हमें इंसानियत दिखानी चाहिए।”

    निशा : “किराए के इस जीवन में थोड़ी सी दया और इज़्ज़त मुफ्त मिलती है, इसे बांटने में कंजूसी न करें। डिलीवरी बॉय के प्रति हमारा नजरिया बदलना बहुत जरूरी है। उनकी मेहनत को सलाम और आपकी इस सोच को सम्मान। इंसानियत ज़िंदा रहनी चाहिए!”

    दीनू : “डिलीवरी वर्कर भी इंसान हैं। उनकी मेहनत को समझिए। थोड़ी सहनशीलता और सम्मान बहुत बड़ा फर्क डाल सकता है।”

    सही मायने में यह घटना हमें याद दिलाती है कि आराम की सुविधा के पीछे किसी की जान की कीमत न चुकाई जाए। गर्मी में थोड़ी सी संवेदनशीलता दिखाएं – क्योंकि छोटी-छोटी इंसानियत ही समाज को बेहतर बनाती है।

    – प्रस्तुति : सुशील कुमार 

    #DeliveryBoy #DelhiHeatwave #InsaniyatZindabad #RespectDeliveryWorkers
    Shagun

    Keep Reading

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading