Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    ShagunBy ShagunMay 22, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    farming
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 5

    तापमान 6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, UPKAR ने जारी किए विशेष कृषि परामर्श

    लखनऊ : प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) चलने की प्रबल संभावना के बीच उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) ने किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ‘क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप’ की बैठक में वैज्ञानिकों ने फसलों को गर्मी से बचाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष परामर्श दिए।

    धान की नर्सरी पर बड़ा बदलाव

    • धान की नर्सरी एक सप्ताह आगे बढ़ाकर डालें।
    • साण्डा धान की बुआई अभी की जा सकती है।
    • जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिधि और स्वर्णा सब-1 तथा ऊसर भूमि के लिए सीएसआर-43 व नरेन्द्र ऊसर धान-2008 प्रजातियों का उपयोग करें।

    जायद फसलों में सावधानी

    • उर्द एवं मूंग: सायंकाल सिंचाई करें। पीला मोजैक रोग दिखे तो प्रभावित पौधे उखाड़कर नष्ट करें और सफेद मक्खी नियंत्रण के लिए यलो स्टिकी ट्रैप या इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।
    • मक्का: हल्की सिंचाई जारी रखें। तना छेदक या फॉल आर्मी वर्म लगे तो फेरोमोन ट्रैप या इमेमेक्टिन बेंजोएट का प्रयोग करें।
    • गन्ना, सब्जी और बागवानी के लिए सलाह
    • गन्ना: शरदकालीन में मिट्टी चढ़ाएं, बसंतकालीन में सिंचाई के बाद यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करें। चोटीबेधक कीट दिखे तो ग्रसित पौधे काटकर नष्ट करें।
    • कद्दूवर्गीय सब्जियां: फल मक्खी से बचाने के लिए क्यू ल्योर फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
    • आम: भुनगा (हॉपर) कीट नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड छिड़काव करें।
    • लीची: फल बेधक के लिए इन्डाक्साकार्ब का प्रयोग करें।

    पशुधन और मत्स्य पालन की सुरक्षा

    • पशुओं को छायादार जगह बांधें, ताजा पानी पिलाएं।
    • 25 मई से शुरू हो रहे गलाघोंटू (HS) टीकाकरण का लाभ जरूर लें।
    • मत्स्य पालकों को तालाबों में जल स्तर 1.50 मीटर बनाए रखने और कॉमन कार्प मछली संचय करने की सलाह।

    अतिरिक्त महत्वपूर्ण सुझाव

    खाली पड़े खेतों की गहरी जुताई (मिट्टी पलट हल से) करें, जिससे तेज धूप में हानिकारक कीट और खरपतवार के बीज नष्ट हो जाएंगे।

    आपात स्थिति में संपर्क करें:
    किसान राहत कंट्रोल रूम नंबर 1070 पर कॉल कर सकते हैं।बैठक में उपस्थित: उपमहानिदेशक डॉ. राजर्षि कुमार गौड़ सहित कृषि विशेषज्ञ।किसानों से अपील: सुबह-शाम ही खेतों में काम करें और फसलों में नमी बनाए रखें।

    Shagun

    Keep Reading

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    May 22, 2026
    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    May 22, 2026

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    May 22, 2026
    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    May 22, 2026
    ‘Mujh Mein Tu’ Launched in the Presence of Hariharan and Anup Jalota

    हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’

    May 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading