वाराणसी में पा रा म्यूजिक ने किया नया भोजपुरी वर्टिकल का शुभारंभ
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पा रा म्यूजिक ने अपना नया भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ शुरू किया। इसकी शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज के गीत ‘राउंड राउंड’ से हुई।
कल्लू के नए अंदाज में रिलीज हुआ गीत
गीत में अरविंद अकेला कल्लू अलग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में दमदार संगीत, लोकेशन और फिल्मांकन है। शिल्पी राज की आवाज और एंजेल लिज़ा की मौजूदगी भी है। रिलीज के बाद गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
कलाकारों और कंपनी का बयान
अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘राउंड राउंड’ मनोरंजन से भरा गीत है, जिसे अलग-अलग वर्ग के लोग सुन सकते हैं। शिल्पी राज ने इसे शादी, पार्टी और उत्सवों के लिए बताया।पा रा म्यूजिक की सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ का मकसद भोजपुरी दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट देना है। सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे संगीत उद्योग में लंबे समय का निवेश बताया।
संगीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह के हैं, संगीत प्रियांशु सिंह का है और वीडियो निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है।
बता दें कि गीत का यूट्यूब लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=tCPEWY2Curoरिलीज के शुरुआती घंटों में गीत को मिले रिस्पॉन्स पर पूरी टीम ने प्रतिक्रिया दी है।






