Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    ShagunBy ShagunJune 18, 2026 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 171

    लखनऊ। जीवन कोई परफेक्ट स्क्रिप्ट नहीं है। यह कभी पैजामा देता है तो नाड़ा खींच लेता है, कभी शर्ट का बटन तोड़ देता है। फिर भी यह इतना सुंदर है कि इससे इश्क कर लिया जाए। सच्ची खुशी इसी में है कि हम इसे जितना मिला है, उतना मुस्कुराते हुए जिएं।

    न घमंड करो, न उदास हो जाओ

    अगर उपलब्धियों से घमंड हो रहा है तो अपने से आगे वालों को देख लो। और अगर विपत्तियां अवसाद दे रही हैं तो पीछे वालों को देखो।

    हममें से कोई सबसे आगे नहीं है, न ही सबसे पीछे। हम सब बीच में हैं बस अपने-अपने हिस्से की खुशियों और संघर्षों के साथ। जो चीज हमें सबसे ज्यादा तकलीफ दे रही है, वह भी तभी तक है जब तक जीवन है। जीवन चला गया तो वह दुख भी नहीं रहेगा। फिर क्यों न मुस्कुराकर जी लें?

    जीवन क्रिकेट है, फुटबॉल नहीं

    जीवन फुटबॉल जैसा नहीं, जहां एक चूक के बाद भी दूसरा मौका मिल सकता है। यह क्रिकेट है जो एक बार गेंद विकेट छू गई तो आउट! फिर कितना भी कोशिश कर लो, बैट दोबारा नहीं मिलेगा।

    जिंदगी बार-बार बाउंसर फेंकती है। हमारी ड्यूटी है कि उसे रोकते रहें। छक्का-चौका न लगे तो सिंगल ही सही। और अगर सिंगल भी न मिले तो ओवर चाट जाना भी बुरा नहीं। पचास ओवर तो बस इस उम्मीद पर खेले जाते हैं कि कहीं कोई फुलटॉस आ ही जाएगा। मजा खेलने में है, रन तो बाद की बात है।

    फेल होने का भी अपना मजा है

    कल्पना कीजिए — अखाड़े में हारने वाला पहलवान धूल झाड़कर खड़ा होता है और जीतने वाले को आँख मारकर मुस्कुरा देता है। तुरंत सारे दर्शक उस हारे हुए की तरफ हो जाएंगे। जीवन को ऐसे भी जिया जा सकता है। फेल होने का अपना अलग स्वाद है। यह हमें सिखाता है, तोड़ता नहीं।

    स्कूल टॉपर बनना जरूरी नहीं

    किसी एक फील्ड में फेल होने का मतलब यह नहीं कि सारे रास्ते बंद हो गए। देश के ज्यादातर प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री या बड़े उद्योगपति स्कूल टॉपर नहीं रहे। फिर भी उन्होंने अपनी पिच पर डटकर खेला और छक्के लगाए। पिच पर डटे रहना ही सबसे महत्वपूर्ण है। कोई न कोई गेंद पर छक्का लग ही जाएगा।

    परिवार और समाज के साथ अवसाद का सबसे बड़ा इलाज

    अवसाद का दौर हर किसी के जीवन में आता है। लेकिन परिवार और समाज मिलकर हमें हमेशा बाहर निकालते हैं। भारतीय समाज भले सिनेमा में बदनाम हो, हकीकत यह है कि यह किसी को अकेला नहीं छोड़ता। किसी न किसी रूप में साथ खड़ा हो ही जाता है। इसलिए परिवार और समाज से जुड़े रहना सबसे अच्छा निवेश है।अंत में…

    यह जिंदगी बहुत खूबसूरत है।

    चाहे कितनी भी गेंदें बाउंसर हों, मुस्कुराते हुए कह दो कि “लभ यू जिंदगी!” खेलते रहो। मुस्कुराते रहो। और डटे रहो।
    क्योंकि जीवन सिर्फ रनों के लिए नहीं, खेलने के लिए है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading