Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    ShagunBy ShagunJuly 15, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3

    लखनऊ। भारत-पाक युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती भावुक श्रद्धांजलि और जोश के साथ मनाई गई। बाज़्म-ए-ख़वातीन के तत्वाधान में अमीनाबाद के ज़नाना पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति की मिसाल बना।

    वीरता अमर है, बलिदान अविस्मरणीय

    कार्यक्रम की अध्यक्षता बाज़्म-ए-ख़वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज़ सिदरत ने की। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे नई पीढ़ी और बच्चों के लिए देशभक्ति के जीवंत आदर्श हैं।

    बेगम शहनाज़ ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद उस्मान साहब सेना में थे, जिससे बचपन से ही उनमें देशप्रेम और सेवा की भावना जागृत हुई। गांव में किसी आपदा या मुश्किल घड़ी में वे सबसे आगे रहकर लोगों की मदद करते थे।

    उन्होंने जोर देकर कहा, “हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं, उसके बाद हिंदू या मुसलमान।” भारतीय सभ्यता की रक्षा, भाईचारा बनाए रखना और नफरत फैलाने वाली ताकतों से सावधान रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

    “हौसलों से जीते जाते हैं युद्ध”मुख्य अतिथि नसरिन फ़ातिमा ने 1965 के युद्ध की याद दिलाते हुए बताया कि वीर अब्दुल हमीद ने दुश्मन की अजेय मानी जाने वाली पैटन टैंकों की बटालियन को ध्वस्त कर दिया था और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

    अनवर जहाँ ने कहा कि युद्ध में वीरगति को प्राप्त होने के बावजूद अब्दुल हमीद ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि बुलंद हौसलों से जीते जाते हैं।

    डॉ. तबस्सुम ख़ान ने उनके सैन्य जीवन, राष्ट्रसेवा और अद्वितीय वीरता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा याद दिलाया कि उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया।किरण कलंकरी ने वीर अब्दुल हमीद के बाल्यकाल, पारिवारिक पृष्ठभूमि और शौर्यपूर्ण जीवन पर रोचक जानकारी साझा की।

    सम्मान और संकल्पकार्यक्रम में डॉ. आसिफ़ा सिद्दीकी, रिज़वाना मजीद, मेहरुन्निसा, अर्शिया बानो, इक़रा अनस, निलोफ़र पठान (गुजरात) समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन नश्त हयातुल्लाह ने किया।

    बता दें कि यह आयोजन सिर्फ याद नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देने का प्रेरणादायक प्रयास था।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    July 15, 2026
    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    July 15, 2026
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading