लखनऊ: इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वॉटर पार्क में नहान के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे एक शोहदे को बाउंसरों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद घायल को एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। मामले में किसी भी पक्ष पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वेव आने के दौरान झुंड में कुछ युवकों ने नहा रही युवतियों पर अभद्रत टिप्पणी की। इसके बाद लहर आने पर गिरने का बहाना करते हुए युवतियों का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी शुरू कर दी।
युवतियों के चिल्लाने पर भीड़ ने एक शोहदे को दबोच लिया और वॉटर पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। इस पर युवक सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। उसकी हरकतों को देख बाउसरों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी और फिर हॉस्पिटल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वॉयरल वीडियो देख वह मौके पर पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी । युवतियों लोकलाच के भय ने कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थीं, वहीं शोहदे अपनी करतूत पर शर्मिंदा था। सुरक्षा कर्मियों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर उनके पास आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।







