लखनऊ । श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा पाठ किया। गोमती नगर विस्तार सेक्टर-05 की जनकल्याण समिति एवं कालोनी वासियों के सौजन्य से, गोमती नगर विस्तार सेक्टर-05 के सद्भावना पार्क में सुंदरकांड और भण्डारा का आयोजन किया गया था, जिसमें कालोनी वासियों तथा आस-पास के लोगों की भारी संख्या मौजूदगी में कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर दो सौ से अधिक भक्त मौजूद रहे। सबने कामना की कि सनातन का परचम पूरे विश्व में लहराता रहे।
आयोजक मण्डल में सुरेश चंद्र मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव, मोहित सिंह, हरीश चंद्र भट्ट, टी वी सिंह, कविता उपाध्याय, रीना शुक्ला, माया पाण्डेय, रश्मि अग्रवाल एवं अन्य कालोनी वासी मौजूद रहे।







